Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहतरीन रही। इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत हुई लेकिन बाद में भारतीय टीम ने वापसी की और इंग्लैंड की टीम को ऑल आउट करने में सफलता हासिल की।
टॉस इंग्लैंड ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फिल साल्ट और बेन डकेट ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को निशाना बनाने का काम किया। साल्ट 26 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।

डकेट 32 और रूट 19 रन बनाकर चलते बने लेकिन जोस बटलर ने आकर क्रीज पर पाँव जमाए और मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का कार्य किया। बटलर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी लेकिन अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। वह 52 के निजी स्कोर पर चलते बने।
किसने झटके विकेट (Aaj Ka Match Kon Jeeta)
बटलर के साथ खेल रहे बेथल ने भी भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और एक फिफ्टी जमाने में सफल रहे। उनको 51 के निजी स्कोर पर रविन्द्र जडेजा ने आउट कर दिया। निचले क्रम से आर्चर ने तूफानी अंदाज में 21 रन बनाए लेकिन टीम 48वें ओवर में आकर 248 के कुल स्कोर पर सिमट गई। जडेजा ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा हर्षित राणा ने 3 विकेट अपने नाम किये।
श्रेयस अय्यर का तूफानी अंदाज (Aaj Ka Match Kon Jeeta)
जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने दोनों ओपनरों के विकेट जल्दी गंवा दिए। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल (15) और रोहित शर्मा (2) रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की, उन्होंने टी20 स्टाइल में खेलते हुए 30 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। अय्यर ने 36 गेंदों में 9 चौके और 2 जड़कर 59 रन बनाए।
गिल और अक्षर पटेल ने संभाल लिया मोर्चा
अय्यर के आउट होने पर अक्षर पटेल और और गिल के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी की। दोनों ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों की कमर तोड़ डाली। गिल की फिफ्टी के बाद अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 47 गेंदों का सामना करते हुए 52 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
भारतीय टीम 225 के कुल स्कोर पर खेलते हुए जीत की तरफ बढ़ रही थी, उसी समय केएल राहुल आदिल राशिद की गेंद पर 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया। इसी बीच शतक के करीब जा रहे गिल भी संयम खो बैठे और 96 गेंदों का सामना कर 87 रन पर चलते बने।
यहाँ से हार्दिक पांड्या ने नाबाद 9 और रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 12 रन बनाते हुए टीम इंडिया को 39वें ओवर में 4 विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में भी 1-0 से लीड दिला दी। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications