ऋषभ पंत ने किया चहल का स्टाइल काॅपी, वायरल हो रही है तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 44 रन से जीता। इसी के साथ टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने एक नया प्रयोग किया। केएल राहुल भले ही टीम में लाैट आए थे, लेकिन फिर भी कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत ओपनिंग करते दिखे। लेकिन भारतीय टीम की कोशिश नाकाम रही और पंत सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, पवेलियन जाने के बाद पंत ने कुछ ऐसा किया जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।

 Rishabh Pant

हुआ यूं कि पंत इस मैच में सबसे ऊपर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने रोहित के साथ भारत की ओर से पारी की शुरुआत की, लेकिन रोहित 5 रन पर आउट हो गए। ऐसे में पंत पर जिम्मेदारी आई, पर 18 रनों पर पंत भी ओडेन स्मिथ की गेंद पर जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट होने के बाद पवेलियन लौट आए। पंत सस्ते में विकेट गंवाने के बाद ड्रेसिंग रूम में निराश होकर बैठ गए। उसी ओवर में विराट कोहली भी 18 रन पर आउट हो गए। लेकिन मैदान के बाहर से पंत आराम फरमाते दिखे, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- IND vs IND : प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए दो रिकाॅर्ड, तो धोनी को नहीं पछाड़ पाए रोहित

दरअसल, ऋषभ पंत के आउट होने बाद भारतीय टीम के वाटरबॉय के साथ बाउंड्री लाइन के पार आराम से लेटे हुए दिखे। इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे दीपक चाहर भी इस बार उनके साथ बैठे थे। इसी के साथ फैंस को भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल की याद आ गई। इससे पहले चहल को भी बाउंड्री लाइन पर लेटे हुए मैच देखते हुए देखा गया था। अब पंत की ऐसी स्थिति में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पंत चहल का स्टाइल काॅपी कर रहे हैं।

वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा साफ कर चुके हैं कि पंत के ओपनिंग मैच के पीछे की वजह यह है कि 2023 विश्व कप से पहले भारतीय टीम में जरूरी बदलाव जारी रहेंगे। पंत को सलामी के लिए भेजना इन्हीं प्रयोगों में से एक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+