रिंकू को था 5 साल से इंतजार, बोले- मैं ऐसा काम करने वाला पहला खिलाड़ी बन गया हूं

rinku singh
Photo Credit:

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2022 के 47वें मैच में राजस्थान राॅयल्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता की जीत में बल्लेबाज रिंकू सिंह का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेली। रिंकू ने कहा कि अलीगढ़ के कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं लेकिन वह उत्तर प्रदेश जिले से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- Points Table : प्लेऑफ में इन 3 टीमों का पहुंचना तय, चहल ने किया 'पर्पल कैप' पर कब्जा

केकेआर के इस बल्लेबाज ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू करने के बावजूद कोलकाता के लिए केवल 10 मैच खेले थे। अब, हालांकि, चीजें बदल गई हैं क्योंकि रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन में लगातार शामिल हो रहे हैं और वह 5 साल बाद लगातार माैके मिलने पर खुश हैं। रिंकू ने सोमवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद कहा, "अभी तक बहुत सारे खिलाड़ी अलीगढ़ से रणजी खेल चुके हैं, लेकिन मैं आईपीएल में खेलने वाला पहला खिलाड़ी हूं। यह एक बहुत बड़ी लीग है और जाहिर तौर पर मुझपर काफी दबाव है। मैं पिछले पांच साल से मौका पाने का इंतजार कर रहा हूं। इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की, चोट से वापसी की और घरेलू क्रिकेट पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तो नीतिश भैया और ब्रैंडन मैकुलम ने मुझे अंत तक रुकने और मैच खत्म करने के लिए कहा।"

बता दें कि राजस्थान ने 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की पारी धीमी रही। क्योंकि उन्होंने सलामी बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत (15) और आरोन फिंच (4 )के रूप जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन फिर कप्तान श्रेयस अय्यर (34) और नीतीश राणा ने पारी संभाली। अय्यर 34 रन बना सके। फिर रिंकू ने राणा के साथ मिलकर मैच को खत्म करने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने शेष 5 गेंदें रहते टीम को जीत दिला दी। राणा 37 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। वह 10 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+