एक्टर सिद्धार्थ पर भड़के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू-साइना को बताया सच्चा 'देशभक्त'

नई दिल्ली, 11 जनवरी। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर विवादित टिप्पणी करना अब फिल्म एक्टर सिद्धार्थ को काफी भारी पड़ गया है। अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने साइना पर गंदा कमेंट करने वाले तमिल एक्टर सिद्धार्थ की आलोचना करते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं और साथ ही साइना को सच्चा देशभक्त बताया है।

'पूरे भारत को साइना नेहवाल पर गर्व है'

'पूरे भारत को साइना नेहवाल पर गर्व है'

किरण रिजिजू ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'पूरे भारत को साइना नेहवाल पर गर्व है क्योंकि भारत को स्पोर्टिंग पॉवर हाउस बनाने में साइना नेहवाल का अमूल्य योगदान है। वो ओलंपिक विजेता होने के साथ-साथ एक सच्ची और दृढ़ देशभक्त भी हैं। एक आइकन स्पोर्ट्स पर्सनलिटी पर इस तरह की ओछी टिप्पणी करना इंसान की नीच और घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है।'

क्या है बवाल

क्या है बवाल

5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के बारे में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "कोई भी देश खुद को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है अगर उसके अपने पीएम की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं कड़े शब्दों में, कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।।''

क्या कहा तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने?

क्या कहा तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने?

'रंग दे बसंती फेम' एक्टर सिद्धार्थ ने ट्वीट किया कि दुनिया की 'Subtle cock चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।' जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

साइना ने दी सिद्धार्थ के कमेंट पर प्रतिक्रिया

"मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था... मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में पसंद करती थी लेकिन उन्होंने जो कहा वो अच्छा नहीं था। वह खुद को बेहतर शब्दों के साथ व्यक्त कर सकते हैं लेकिन यह ट्विटर है और यहां कहा गया कोई भी कमेंट या वाक्य तुरंत लोगों की नोटिस में आ जाता है। अगर भारत के पीएम की सुरक्षा एक मुद्दा है, तो मुझे पता नहीं कि देश में फिर क्या सुरक्षित हो सकता है?

क्या कहा साइना के पिता ने?

क्या कहा साइना के पिता ने?

एक्टर के गंदे कमेंट पर साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने क्रोध जाहिर किया है। उन्होंने एक्टर को लताड़ लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने तो देश के लिए मेडल जीता है लेकिन इस एक्टर ने देश के लिए क्या योगदान दिया है?


भड़का महिला आयोग

महिला आयोग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिख कर साइना नेहवाल पर गंदा कमेंट करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को तुरंत ब्लाक करने के लिए मांग की है।

एक्टर ने दी सफाई

सिद्धार्थ ने मामला बढ़ता देखकर केवल यह सफाई दी है कि 'उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया है। उनका वो मतलब नहीं था जिसके बारे में सोशल मीडिया पर बातें की जा रही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+