Love Story: साइना-कश्यप का था 10 साल तक अफेयर, शादी तक किसी को नहीं थी कोई भनक

नई दिल्ली, 10 जनवरी। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर विवादित टिप्पणी करना अब फिल्म एक्टर सिद्धार्थ को काफी भारी पड़ गया है। उनके विवादित ट्वीट पर अब महिला आयोग सक्रिय हो गया है और उसने ट्विटर इंडिया को पत्र लिख कर अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को तुरंत ब्लाक करने की मांग की है तो वहीं इस पूरे मामले पर अब खुद साइना नेहवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

साइना नेहवाल ने दिया ये जवाब

साइना नेहवाल ने दिया ये जवाब

इंडिया टुडे से बात करते हुए साइना नेहवाल ने कहा, "मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था... मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में पसंद करती थी लेकिन उन्होंने जो कहा वो अच्छा नहीं था। वह खुद को बेहतर शब्दों के साथ व्यक्त कर सकते हैं लेकिन यह ट्विटर है और यहां कहा गया कोई भी कमेंट या वाक्य तुरंत लोगों की नोटिस में आ जाता है। अगर भारत के पीएम की सुरक्षा एक मुद्दा है, तो मुझे पता नहीं कि देश में फिर क्या सुरक्षित हो सकता है?"

साइना ने PM मोदी को लेकर किया था Tweet

साइना ने PM मोदी को लेकर किया था Tweet

दरअसल साइना ने 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के बारे में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "कोई भी देश खुद को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है अगर उसके अपने पीएम की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं कड़े शब्दों में, कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।।''

'दुनिया की 'Subtle cock चैंपियन

जिस पर 'रंग दे बसंती फेम' एक्टर सिद्धार्थ ने ट्वीट किया कि 'दुनिया की 'Subtle cock चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।' जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। आपको बता दें कि ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं लेकिन आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं।

दस साल के अफेयर के बाद की शादी

दस साल के अफेयर के बाद की शादी

इसलिए इनके दस साल के अफेयर के बारे में भी मीडिया को भनक नहीं लगी थी। साल 2018 में सादगी से पारुपल्ली कश्यप से शादी करने वाली सायना पिछले दस साल से कश्यप के इश्क में गिरफ्तार थीं। इसलिए जब इनकी शादी की बात लोगों के सामने आई तो लोग एकदम से चौंक गए थे।

दोनों के लिए उनका खेल ही पहली प्राथमिकता रही

दोनों के लिए उनका खेल ही पहली प्राथमिकता रही

साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद के ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुई थी और तब से ये दोनों साथ है, दोनों के लिए उनका खेल ही पहली प्राथमिकता रही है इसलिए दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ कभी भी सार्वजनिक रूप से डिस्कस नहीं की।

एक दिन लगा कि अब अपने इस रिश्ते को नाम दे देना चाहिए...

एक दिन लगा कि अब अपने इस रिश्ते को नाम दे देना चाहिए...

शादी के बाद एक इंटरव्यू में साइना ने बताया था कि 'साल 2007-08 में हमने विदेशी टूर पर एक साथ यात्रा करनी शुरू की, हमें एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा था। हमने एक साथ टूर्नामेंट खेले, ट्रेनिंग ली और ऐसे ही हम करीब आ गए और फिर एक दिन लगा कि अब अपने इस रिश्ते को नाम दे देना चाहिए इसलिए फिर हमने एक-दूसरे को अपने मन की बात बता दी लेकिन हमें अपने खेल पर फोकस करना था इसलिए हमने एक -दूसरे को पूरा वक्त दिया और जब लगा की शादी कर लेनी चाहिए तब हमने शादी कर ली।'

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था

मालूम हो कि पी. कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन में भारत का सिर ऊंचा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+