रोहन बोपन्ना, रामकुमार रामनाथन ने टॉप प्लेयर्स को हराकर जीता एडिलेड इंटनरेशनल टूर्नामेंट

नई दिल्लीः भारत की डबल्स जोड़ी रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन ने टॉप सीड इवान डोडिग और मार्सेलो मेलो को हराकर एडिलेड इंटनेशनल टूर्नामेंट रविवार को जीत लिया।

Rohan Bopanna, Ramkumar Ramanathan defeat top seeded players to win Adelaide International tournament

भारतीय जोड़ी ने डोडिग और मेलो को सीधे सेटों में हराकर यह प्रतियोगिता जीती। बोपन्ना और रामनाथन ने यहां सेंटर कोर्ट में डोडिग और मेलो को 7-6, 6-1 से हराया।

मैच की बात करें तो पहले सेट में कड़ी टक्कर थी और बोपन्ना और रामनाथन को अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अंत में, भारतीय जोड़ी ने मैच हासिल कर लिया और पहले सेट में रोमांचक 7-6 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- क्या अपने दिग्गज पेसर पर कोहली को नहीं रहा विश्वास? पूर्व कीपर चाहते हैं तीसरे टेस्ट में उसकी वापसी

बोपन्ना और रामनाथन ने अपनी स्पीड जारी रखी, और दोनों ने दूसरे सेट में आसान जीत हासिल की और टूर्नामेंट को जीत लिया।

इससे पहले बोपन्ना और रामनाथन ने चौथी वरीयता प्राप्त टोमिस्लाव ब्रिकिक और सैंटियागो गोंजालेज को सीधे सेटों में हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था। डबल सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने बोस्नियाई-मैक्सिकन जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया था।

यह रामकुमार का पहला एटीपी टूर खिताब है, जबकि बोपन्ना का 20वां खिताब है।

जीत के बाद बोपन्ना ने कहा, 'जब रामकुमार आपकी तरफ से सर्विस कर रहे हों, तो आप प्वाइंट को जल्दी खत्म कर सकते हैं, इसलिए यह एक फायदा था।

यह पूछे जाने पर कि रामकुमार के साथ खेलना दिविज शरण के साथ खेलने की तुलना में कितना अलग है तो बोपन्ना ने कहा, "दिविज के साथ, हमें अंक हासिल करना पड़ता था, यह सुनिश्चित करना था कि पहले वॉली मौके को भुनाया जाए, जबकि राम के साथ अंकों को जल्दी समाप्त किया जा सकता है।"

बोपन्ना और रामकुमार पुरस्कार राशि के रूप में 18700 डॉलर बांटेंगे और 250 रैंकिंग अंक अर्जित करेंगे।

यह जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर से पहले रामकुमार के लिए एक बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने वाली होगी, जहां उनका लक्ष्य एक बार फिर ग्रैंड स्लैम के एकल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+