PV Sindhu Net Worth: अथाह संपत्ति की मालकिन हैं पीवी सिंधु, घर, कार और ब्रांड वैल्यू जान चौंक जाएंगे
PV Sindhu Income In Hindi: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक-2024 में अपनी दमदार शुरुआत की है। पीवी सिंधु ने 28 जुलाई 2024 को खेले गए वूमेन्स सिंगल्स के ग्रुप-M में अपने पहला मुकाबले को जीत लिया। अब पीवी सिंधु का अगला मैच 31 जुलाई को खेलेंगी। पीवी सिंधु के पेरिस ओलंपिक में जाने के बाद से उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और संपत्ति को लेकर चर्चा हो रही है।
पीवी सिंधु भारत की एक ऐसी बैडमिंटन स्टार प्लेयर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू दुनिया की कुछ टॉप के क्रिकेटरों के जैसी है। भारत में क्रिकेट के दबदबे के बावजूद पीवी सिंधु देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट हैं। पीवी सिंधु करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। तो आइए जानें पीवी सिंधु की संपत्ति कितनी है?

PV Sindhu Net Worth and Earnings: पीवी सिंधु की संपत्ति और कमाई
- फोर्ब्स के मुताबिक भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की कुल संपत्ति लगभग 50 से 59 करोड़ रुपये (7.1 मिलियन डॉलर) है।
- पीवी सिंधु की शानदार कमाई उनके सफल खेल करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से आती है। फोर्ब्स ने उन्हें लगातार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों में से एक माना है।
- पीवी सिंधु की कमाई 2018 में 8.5 मिलियन डॉलर, 2019 में 5.5 मिलियन डॉलर, 2021 में 7.2 मिलियन डॉलर और 2022 और 2023 में 7.1 मिलियन डॉलर रही है।

PV Sindhu house car collection: पीवी सिंधु का घर और कार कलेक्शन
- पीवी सिंधु एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं, जिसमें एक शानदार रियल एस्टेट पोर्टफोलियो शामिल है। हैदराबाद में उनके पास एक आलीशान घर है, जो उनकी सफलता और स्थिति को दर्शाता है।
- पीवी सिंधु के पास कई लग्जरी कार है। उनके पास 73 लाख रुपये की BMW X5 कार है। ये कार उनको तेलुगु स्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर गिफ्ट दिया गया था।
- पीवी सिंधु के पास BMW 320D भी है, जो उन्हें भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने दी थी। पीवी सिंधु के पास महिंद्रा थार भी है जिसे आनंद महिंद्रा ने उपहार में दिया था।
PV Sindhu Investments: पीवी सिंधू कमाई और इंवेस्टमेंट
- पीवी सिंधु कमाई एंडोर्समेंट डील और ब्रांड प्रमोशन से बढ़ी है। 2019 में उन्होंने चीनी स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी ली निंग के साथ 50 करोड़ रुपये का चार साल का डील किया था।
- पीवी सिंधु कई मशहूर ब्रांड जैसे मेबेलिन, बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स और अन्य की एंबेसडर भी हैं। पीवी सिंधु के एंडोर्समेंट डील उनकी इनकम में अहम भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications