'25 लाख में बिक गया शक्तिमान?', समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का शॉकिंग कोलैब, वीडियो हुआ वायरल

Mukesh Khanna Trolled for Ad Collaboration with Samay Raina: कुछ महीने पहले तक कॉमेडियन समय रैना और अभिनेता मुकेश खन्ना के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही थी। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के दौरान मुकेश खन्ना ने समय रैना के शो और उनकी कॉमेडी की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने शो को अश्लील बताया था। वहीं समय ने भी अपने कॉमेडी शो 'स्टिल अलाइव' में मुकेश खन्ना और उनके मशहूर किरदार शक्तिमान पर तंज कसा था।

जिसके बाद मुकेश खन्ना ने समय को कुत्ते की दुम बता दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि समय को गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए वो भी मुंह काला कर के। लेकिन अब दोनों एक साथ एक विज्ञापन में नजर आए हैं। इस अनएक्पेक्टेड कोलैब ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग इसे मनोरंजक बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स मुकेश खन्ना पर अपने पुराने बयानों से पलटने का आरोप लगा रहे हैं।

Mukesh Khanna Samay Raina

नए विज्ञापन में शक्तिमान के साथ दिखे समय

समय रैना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर Ai+ Smartphone का एक विज्ञापन शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में समय फोन पर बात करते हुए कहते हैं कि उनका शो वापस लौट रहा है और अंधेरा ज्यादा समय तक नहीं टिकता। इसी दौरान शक्तिमान के अंदाज में मुकेश खन्ना एंट्री लेते हैं। समय उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं कि वह उनकी छत पर क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में मुकेश खन्ना मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह समय को सुधारने आए हैं। जिसके बाद कुछ और डॉयलाक्स भी सुनने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹370 बिरयानी विवाद के बीच समय रैना का वीडियो वायरल, आलिया भट्ट के सामने एक ही डायलॉग ने बंद कर दी बोलती

FIR और जोक्स पर हुई नोकझोंक

वीडियो में आगे दोनों के बीच मजेदार बातचीत होती है। मुकेश खन्ना समय को याद दिलाते हैं कि उनके खिलाफ तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी वह नहीं सुधरे। इस पर समय रैना जवाब देते हैं कि अगर उनके चेहरे पर कालिख पोती गई तो ऐसा करने वाले पर भी एक और FIR हो सकती है। दोनों के बीच यह बातचीत पूरे विज्ञापन में हल्के-फुल्के अंदाज में चलती रहती है।

विज्ञापन के एक हिस्से में मुकेश खन्ना समय रैना के जोक्स और भाषा पर भी तंज कसते हैं। वह कहते हैं कि समय भारत में रहते हैं लेकिन उनके जोक्स अमेरिकी अंदाज के और अश्लील हैं। इसके बाद समय उन्हें फोन दिखाते हैं और बताते हैं कि यह स्मार्टफोन भारत में बना है। इसी संदेश के साथ विज्ञापन खत्म होता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

विज्ञापन सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे बेहद अप्रत्याशित सहयोग बताया। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि इस तरह की जोड़ी की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। कई फैंस ने दोनों की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की और इस विज्ञापन को शानदार बताया। कुछ लोगों ने इसे साल का सबसे चौंकाने वाला कोलैबरेशन तक कहा।

दूसरी तरफ कई यूजर्स ने मुकेश खन्ना की आलोचना भी की। उनका कहना था कि जो व्यक्ति कुछ समय पहले तक समय रैना की कड़ी आलोचना कर रहा था, वही अब उनके साथ विज्ञापन में नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने लिखा कि शक्तिमान भी अब बदल गए हैं। वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर समय के कंटेंट से इतनी परेशानी थी तो फिर उनके साथ काम क्यों किया गया।

Mukesh Khanna Samay Raina

अमित किल्होर ने वीडियो बनाकर साधा निशाना

इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने भी वीडियो बनाकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुकेश खन्ना को पाखंडी बताया और दावा किया कि शक्तिमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता 25 लाख रुपये के लिए समय रैना के साथ विज्ञापन में नजर आए। अमित किल्होर का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। उनके बयान के बाद इस विवाद ने और ज्यादा चर्चा पकड़ ली है।

अप्रैल में समय पर भड़के थे मुकेश खन्ना

दरअसल अप्रैल में समय रैना के कॉमेडी स्पेशल में किए गए एक मजाक के बाद मुकेश खन्ना काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए समय को शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि पूरे देश ने समय की आलोचना की है लेकिन वह फिर भी नहीं बदले। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा था कि समय को गधे पर बैठाकर पूरे देश में घुमाया जाना चाहिए और लोगों को उनका विरोध करना चाहिए।

क्या था India's Got Latent विवाद?

फरवरी 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। शो में रणवीर इलाहाबादिया की कुछ टिप्पणियों पर भारी विरोध हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उसी समय मुकेश खन्ना ने भी शो और उसके कंटेंट की आलोचना की थी। अब उसी विवाद के केंद्र में रहे समय रैना के साथ उनके विज्ञापन में नजर आने से सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। साथ ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट' भी सीजन 2 के साथ लौट आया है।

ये भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' के बाद प्रणित मोरे के शो में नया विवाद! कौन हैं डॉ सेजल पवार, डेड बॉडी पर बोली घटिया बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+