Ketan Agarwal Murder: 7 दिन पुलिस कस्टडी में मंगेतर Siya-प्रेमी Chetan, अब खुलेगी 'सांप वाली थ्योरी' की परतें
Pune Lonavala Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ (लौह किला) में एक खौफनाक घटना से सभी का दिल दहला दिया। जब एक 26 वर्षीय युवा रियल एस्टेट डायरेक्टर केतन अग्रवाल को उसकी ही मंगेतर सिया गोयल ने 400 फीट गहरी खाईं में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
खास बात यह है कि एक सुनियोजित प्रेम-त्रिकोण और ठंडी साजिश ने केतन की जान ली। इसके पीछे की अहम वजह सिया का प्रेमी चेतन चौधरी से लंबा अफेयर था। मामले में पुणे जिला अदालत ने दोनों आरोपियों सिया और चेतन को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। लोनावला ग्रामीण पुलिस अब एक-एक गुत्थी खोल रही है - हत्या से पहले का असफल प्रयास, सांप का बहाना, गायब पासपोर्ट, हजारों कॉल्स और वित्तीय-संबंधी मोटिव। आइए विस्तार से समझते हैं कि साजिशों की दर्दनाक कहानी क्या?

Ketan Agarwal Murder Case Reason: दुर्घटना से हत्या तक
18 जून 2026 को लोहागढ़ किले पर सिया गोयल ने पुलिस को फोन करके बताया कि उनके मंगेतर केतन अग्रवाल तेज हवाओं में फिसलकर खाई में गिर गए। किले की गहरी खाई (लगभग 400 फीट) में गिरने से केतन की मौके पर मौत हो गई। शुरू में इसे ट्रैकिंग दुर्घटना माना गया और एक्सीडेंटल डेथ केस दर्ज हुआ। लेकिन केतन के परिवार को यह कहानी संदिग्ध लगी। केतन अनुभवी ट्रेकर और पर्वतारोही थे। लोहागढ़ जैसे किले पर वे कई बार जा चुके थे। परिवार ने गहन जांच की मांग की।
Ketan Agarwal Murder Case Timeline: पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे:

- 14 जून का असफल हत्या प्रयास: हत्या से महज चार दिन पहले सिया केतन को फिर लोहागढ़ ले गईं। वहां अकेले में सिया ने केतन को धक्का दे दिया। केतन फिसले, लेकिन एक झाड़ी पकड़कर बच गए। सिया तुरंत 'सांप... सांप!' चिल्लाई और उन्हें गले लगा लिया। केतन को शक हुआ, लेकिन सिया ने भावुक होकर बात टाल दी। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बाद में पुलिस को यह पूरा बयान दिया।
- बाली ट्रिप और गायब पासपोर्ट: शादी से पहले बाली घूमने का प्लान था। एयरपोर्ट पर सबके पासपोर्ट मौजूद थे, लेकिन केतन का पासपोर्ट अचानक गायब। खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। प्लान रद्द हो गया।
- 18 जून को सफल साजिश: सिया ने फिर किले की यात्रा का आयोजन किया। इस बार चेतन चौधरी को भी बुलाया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धकेला।
केतन की मौत का असली मोटिव क्या था?

पुलिस जांच में वित्तीय विवाद और व्यक्तिगत रिश्ते दोनों सामने आए हैं। सिया केतन को 'रास्ते की रुकावट' मानती थी। शादी तय हो चुकी थी। उदयपुर के महल में भव्य समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दोनों परिवारों ने खूब खर्चा किया था। केतन के परिवार का रियल एस्टेट बिजनेस था, जिससे सिया को फायदा भी हो सकता था, लेकिन चेतन के साथ चल रहे रिश्ते ने सब उलट दिया।
Siya Goyal-Chetan Choudhary Affair: सिया और चेतन का गुप्त रिश्ता

सिया गोयल और चेतन बाबूलाल चौधरी (22, कोंढवा, पुणे) लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस को उनके बीच जनवरी से जून 2026 तक 2004 फोन कॉल्स और कुल 238 घंटे की बातचीत के रिकॉर्ड मिले। यह आंकड़ा साजिश की गहराई दिखाता है।
18 जून को चेतन ने जानबूझकर अपना फोन दुकान पर छोड़ दिया ताकि लोकेशन न ट्रेस हो सके। उसने एक कर्मचारी का फोन लेकर किले की यात्रा की। सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक उसका इंटरनेट कनेक्शन भी बंद रहा - ये सब तकनीकी साक्ष्य अब पुलिस के पास हैं।
परिवार की शंका और जांच का मोड़ क्या? 29 तक पुलिस रिमांड में रिया-चेतन
केतन के अंतिम संस्कार के महज चार दिन बाद सिया उसके घर गईं। केतन की बहन ने उनसे घटना के बारे में सवाल पूछे। सिया के जवाब असंगत और असामान्य लगे। परिवार ने तुरंत संदेह जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लोनावला ग्रामीण पुलिस ने गोपनीय सूचनाओं, गवाहों, कॉल डिटेल्स, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले को हत्या में बदला। 22 जून को सिया और चेतन दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर साजिश रची और केतन को धक्का दिया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि जांच पूरी तरह वैज्ञानिक और सबूतों पर आधारित है। अदालत ने 29 जून 2026 तक दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा है।
Who Is Accused Siya Goya-Chetan Choudhary: आरोपी कौन हैं?
- सिया गोयल: केतन की मंगेतर। शादी इसी साल के अंत में तय थी।
- चेतन चौधरी: 22 वर्ष, कोंढवा, पुणे। सिया का कथित प्रेमी।
कानूनी पहलू को भी समझें...
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या (Section 103) और आपराधिक साजिश (Section 61) जैसी धाराएं लगाई गई हैं। 7 दिन की पुलिस कस्टडी में फॉरेंसिक जांच, कॉल रिकॉर्ड्स की विस्तृत पड़ताल, गवाहों के बयान और किले के CCTV/पर्यटक गवाहों की तलाश जारी है।
भारत में ऐसे 'ट्रेकिंग दुर्घटना' में छिपी हत्याओं के मामले पहले भी सामने आए हैं। लेकिन इतने ठोस डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों वाला मामला पुलिस के लिए मजबूत है।
Lohagad (Iron Fort) History: लोहागढ़ किला का इतिहास क्या?
लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल है। महाराष्ट्र के 12 किलों में शामिल, यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में। पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन खड़ी चट्टानों और गहरी खाइयों के कारण यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इस बार दुर्घटना नहीं, हत्या साबित हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications