PM मोदी ने की थॉमस कप जिताने वाली टीम से मुलाकात, श्रीकांत से 'पत्रकार' बनकर पूछा ये सवाल
नई दिल्ली, 22 मई: भारतीय बैडमिंटन टीम ने एक सप्ताह पहले बैकांक, थाइलैंड में हुआ थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने तब 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया की बादशाहत को तोड़ा था। कोच पुलेला गोपीचंद का कहना था कि यह देश के लिए 1983 वर्ल्ड कप से भी बड़ी जीत है।
Recommended Video

इस ऐतिहासक जीत को हासिल करके स्वदेश लौटी भारतीय बैडमिंटन टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और उनकी तारीफ की है।
इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव शेयर किए। पीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बैडमिंटन से हटकर जो अपनी जिंदगी है उस पर बात की। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
थॉमस कप जीतने वाली फाइनल टीम में लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और डबल्स प्लेयर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी थे। फाइनल में पहुंचने से पहले भारत ने मलेशिया और डेनमार्क को मात दी थी।
कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद रहे और टीम के कप्तान किदांबी श्रीकांत ने प्रधानमंत्री को एक बैडमिंटन रैकेट भी भेट किया। उन्होंने इस मुलाकात के लिए पीएम का शुक्रिया भी जताया। पीएम ने इस मौके पर हर खिलाड़ियों से अलग-अलग हाथ मिलाया।
इस दौरान खिलाड़ियों के ग्रुप ने पीएम से बात भी की। श्रीकांत से मोदी ने पूछा कि आपके लिए विश्व में नंबर एक खिलाड़ी होना मायने रखता है या फिर थॉमस कप जैसी प्रतियोगिता जीतना तो श्रीकांत का कहना था कि वर्ल्ड में नंबर एक होना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और थॉमस कप ऐसी प्रतियोगिता है जो 10 लोग एक टीम बनकर खेलते हैं। ये भी एक सपना पूरे होने जैसा है क्योंकि भारत ने इसको कभी नहीं जीता। अगर मैं दोनों उपलब्धि हासिल कर पाया तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।
मोदी ने श्रीकांत और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो किया है वह बहुत बड़ी बात है।
इस दौरान मोदी ने टीम को यह भी कहा कि अब हमें रुकना नहीं है। मेरी आपको शुभकामनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications