Lakshya Sen: 'कोई बात नहीं, आपने अच्छा किया', मेडल गंवाने से दुखी लक्ष्य सेन को किस अभिनेत्री ने कही ये बात?
Lakshya Sen on Deepika Padukone: भारत के स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए मेडल नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने अपने खेल से भारतीयों का दिल जरूर जीता।
हालांकि 20 दिन से ज़्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा में अपनी हार को भूल नहीं पाए हैं।

आपको बता दें कि पीवी सिंधु, सात्विक, चिराग शेट्टी और एचएस प्रणय के जल्द ही टूर्नामेंट से आउट हो जाने की वजह से लक्ष्य सेन इंडिया के लिए ओलंपिक में आखिरी उम्मीद थे।
सबसे खास बात ये थी कि वो जिस तरह से टूर्नामेंट में खेल रहे थे उसे देखकर सबने आशा कर ली थी कि वो देश के लिए पदक जरूर जीतेंगे, उन्हें दो मौके भी मिले थे लेकिन अफसोस अच्छा खेलने के बाद भी वो लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए।
अच्छा खेलने के बावजूद मेडल नहीं जीत पाए लक्ष्य सेन
आपको बता दें कि लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से और कांस्य पदक के लिए मलेशिया के ली ज़ी जिया से हार का सामना करना पड़ा था।
'कांस्य पदक हारा तो बहुत ज्यादा ही निराश और दुखी था'
हाल ही में 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए लक्ष्य ने कांस्य पदक हारने के बाद के पलों के बारे में लोगों को बताया । उन्होंने कहा कि 'जब मैं कांस्य पदक हारा तो बहुत ज्यादा ही निराश और दुखी था। कुछ उस वक्त समझ नहीं आ रहा था कि तभी मेरे पास कोच प्रकाश सर आए।'
मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने किया फोन
'उन्होंने मेरी तरफ मेरी तरफ बजता हुआ मोबाइल पकड़ाया, आम तौर पर खेल के वक्त कोच के पास ही हमारे फोन होते हैं, वो फोन प्रकाश सर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का था।'
दुखी और निराश ना हो, आपने अच्छा किया: दीपिका पादुकोण
उन्होंने मुझसे कहा कि 'बिल्कुल भी दुखी और निराश ना हो, आपने अच्छा किया, अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, आप पर देश को गर्व है।'
वो मेरे मार्गदर्शक, गुरु और पिता तुल्य हैं
'दीपिका जी की ये बातें मैं कभी भी नहीं भूल सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि 'अक्सर कोच हम खिलाड़ियों के साथ काफी कड़े रहते हैं लेकिन उस वक्त प्रकाश सर बहुत ही नरम अंदाज में नजर आए। वो मेरे मार्गदर्शक, गुरु और पिता तुल्य हैं।'
मुझे पता है कि कुछ चीजें हैं जो मैं बेहतर कर सकता था
'मैच के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था, मुझे इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि मैं इस ओलंपिक में भारत को पदक नहीं दिला पाया। अब जब मैं वापस बैठता हूं और सोचता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं वहां बेहतर कर सकता था।'
लक्ष्य दीपिका और रणवीर सिंह के परिवार से भी मिले थे
आपको बता दें कि ओलंपिक से भारत लौटने के बाद लक्ष्य दीपिका और रणवीर सिंह के परिवार से भी मिले थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दीपिका ने 22 साल के लक्ष्य को गले लगाकर उनकी तारीफ की थी।
दीपिका सितंबर माह में पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं
गौरतलब है कि बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी दीपिका सितंबर माह में अपने और रणवीर के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उनके बच्चे के आने का इंतजार जितना उनको है उससे कहीं ज्यादा उनके चाहनेवालों को है इसलिए ही वो अक्सर दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर विश मांगते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications