Denmark Open: लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय दूसरे दौर में, साइना नेहवाल पहले दौरे में बाहर हुईं
Denmark Open: भारत के लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लक्ष्य ने दुनिया के नंबर 6 एंथनी गिंटिंग को सीधे गेम में हराकर बढ़िया प्रदर्शन किया, जबकि एचएस प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता चीन के झाओ जून पेंग को पुरुष सिंगल पहले दौर के मैचों में सीधे गेम में मात दी।

हालांकि लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल महिला सिंगल के पहले दौर से बाहर हो गईं। साइना पहले गेम में हारने के बाद शानदार वापसी करने के बावजूद 3 गेम में चीन की झांग यी मैन से हार गईं। साइना हाल के समय में बड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही हैं और उनका ये संघर्ष अब भी जारी रहा।
लक्ष्य सेन गुरुवार को ऑल इंडिआ मेन्स सिंगल के दूसरे दौर में एचएस प्रणय से भिड़ेंगे। फॉर्म में चल रहे दो भारतीय शटलर 2022 में पांचवीं बार दौरे पर मिलेंगे। प्रणय ने अगस्त में टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य को हराया था। प्रणय ने जून में इंडोनेशिया ओपन में भी लक्ष्य को मात दी थी, जबकि सेन ने इस साल की शुरुआत में जर्मन ओपन और इंडिया ओपन में प्रणय को हराया था। कुल मिलाकर मुकाबला बराबरी का है।
इससे पहले मंगलवार को भारत के किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम के लंबे मैच में एनजी का लॉन्ग को 17-21, 21-14, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरे दौर में श्रीकांत का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त लोह कीन यू से होगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications