कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिये हुआ रेसलिंग टीम का ऐलान, रवि दहिया-बजरंग पुनिया समेत इन रेसलर्स को मिली जगह
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के 22वें संस्करण के लिये स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रेसलिंग फेडरेशन ने भारतीय रेसलिंग टीम का ऐलान कर दिया है। बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाने वाले इन कॉमनवेल्थ गेम्स में कई सारे खेलों की अलग-अलग श्रेणियों में खिलाड़ी भाग लेते नजर आयेंगे, जिसमें कुश्ती भी शामिल है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसको लेकर मंगलवार को सेलेक्शन ट्रॉयल्स का आयोजन किया था जिसके बाद 6 भारतीय खिलाड़ियों को पुरुष कैटेगरी के लिये 6 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बजरंग पुनिया और रवि दहिया समेत 6 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। वहीं पर महिला कैटेगरी में पूजा रानी, विनेश फोगाट, अंशु, साक्षी मलिक, दिव्या और पूजा गहलोत को जगह मिली है। वहीं पर किर्गिस्तान में आयोजित किये जाने वाले एशियन चैम्पियनशिप 2022 के लिये मुस्कान, रितिका, श्रुति, अहिल्या, रीना, शिक्षा, सविता, पुलकित, मान्सी और प्रिया का टीम में चयन किया गया है।
और पढ़ें: DC vs PBKS:पंजाब पर भारी पड़ी अक्षर-कुलदीप-शार्दुल की तिकड़ी, दिल्ली ने 17 रनों से हराया
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये चुनी गई रेसलिंग टीम में पूजा गहलोत 50 किग्रा कैटेगरी के लिये, विनेश फोगाट 53 किग्रा कैटेगरी में, अंशु मलिक 62 किग्रा भारवर्ग में, दिव्या करन 68 किग्रा कैटेगरी के लिये और पूजा ढांढा 76 किग्रा भारवर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करती नजर आयेंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इन प्लेयर्स का नाम भी शामिल है।
वेटलिफ्टिंग
मीराबाई चानू - महिला 49 किग्रा
बिंद्यारानी देवी - महिला 55 किग्रा
पोस्ता हजारिका - महिलाओं की 59 किग्रा
उषा कुमारा - महिला 87 किग्रा
पूर्णिमा पांडे - महिला + 87 किग्रा
संकेत महादेव - पुरुषों की 55 किग्रा
चनंबम ऋषिकांत सिंह - पुरुषों की 55 किग्रा
जेरेमी लालरिनुंगा - पुरुषों की 67 किग्रा
अचिंता शुली - पुरुषों की 73 किग्रा
अजय सिंह - पुरुषों की 81 किग्रा
विकास ठाकुर - पुरुषों की 96 किग्रा
रागला वेंकट राहुल - पुरुषों की 96 किग्रा
बैडमिंटन
पीवी सिंधु (महिला)
आकाश कश्यप (महिला)
ट्रीसा जॉली (महिला)
गायत्री गोपीचंद (महिला)
अश्विनी पोनप्पा (महिला)
लक्ष्य सेन (पुरुष)
किदांबी श्रीकांत (पुरुष)
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (पुरुष)
चिराग शेट्टी (पुरुष)
बी सुमीत रेड्डी (पुरुष)
क्रिकेट
बर्मिंघम 2022 में खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में यह दूसरी बार होगा जब क्रिकेट खेला जायेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का आयोजन पहली बार कुआलालंपुर 1998 में किया गया था जहां पर पुरुषों की टीम का वनडे प्रारूप खेला गया था, जिसके बाद इस साल टी20 प्रारूप में महिला क्रिकेट खेला जायेगा जिसमें मेजबान इंग्लैंड समेत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बारबाडोस और श्रीलंका शामिल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications