सोनभद्र: गहरी खाई में पलटा 18 पहियों वाला ट्रक, 4 की मौत, 49 घायल
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी पर सोमवार की शाम को धान और मजदूरों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और 49 मजदूर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर डीएम और राहत कार्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

मिर्जापुर से धान कटाई कर लौट रहे थे मजदूर
सोनभद्र के विण्ढमगंज व बभनी थाना क्षेत्र से श्रमिक धान की कटाई करने के लिए मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना के भाईपुर गांव निवासी नीरज सिंह के यहां और रॉबर्ट्सगंज के बिच्छी गांव के एक किसान के यहां 23 दिन पूर्व आए हुए थे। सोमवार को वे धान की कटाई करने के बाद वापस लौट रहे थे। मिर्जापुर के जमालपुर के भाईपुर से 33 और रॉबर्ट्सगंज के बिच्छी से 19 श्रमिक बच्चे एक 18 चक्का ट्रक में सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे।

मारकुंडी घाटी पर गिरी ट्रक
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ पर उतरते समय ट्रक चालक आगे जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और लगभग 50 फिट गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल 100 नम्बर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज, चोपन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

चार की हुई मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने 35 वर्षीय फूलकुंवर पत्नी राजकुमार फरीपान बभनी, 30 वर्षीय पूजा कुमारी पुत्री चेतनारायण फरीपान बभनी, 60 वर्षीय कलावती पत्नी मुन्नी निवासी पतरिहा विण्ढमगंज के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक में सवार 49 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा।
ये भी पढ़ें- नोएडा स्कूल हादसा: प्रिंसिपल गिरफ्तार, दीवार गिरने से मासूमों की हुई थी मौत
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications