नोएडा स्कूल हादसा: प्रिंसिपल गिरफ्तार, दीवार गिरने से मासूमों की हुई थी मौत
Noida News (नोएडा)। नोएडा के सलारपुर गांव में केएम स्कूल की दीवार गिरने की वजह से मलबे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे दब गए जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर में स्थित के.एम. पब्लिक स्कूल की है। सोमवार की सुबह स्कूल की दीवार भरभरा कर गिरने से लगभग आधा दर्जन बच्चे दबे गए थे। आनन-फानन में मलबे से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी और बच्चों को बाहर निकाला गया था। डीएम और एसएसपी भी पहले मौके पर पहुंचे और बाद में घायलों का हाल जानने के लिए यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे।
इस मामले में जानकारी देते हुए नोएडा एसएसपी डॉ अजय पाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल संजीव झा को सेक्टर 116 के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, जिलाधिकारी गौतम बुध नगर बीएन सिंह इस मामले की जांच एसडीएम दादरी अंजनी कुमार सिंह को सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट? -
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
जेवर एयरपोर्ट का नाम DXN ही क्यों पड़ा? चौंका देगी 3 अक्षरों के पीछे की ये खास वजह! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications