हिमाचल में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को लेकर बोले सीएम जयराम ठाकुर- पर्यटकों को राज्य में घुसने से नहीं रोक सकते
कोरोना वायरस के बीच हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पर्यटन की गतिविधियों को रोकना ठीक नहीं होगा।
शिमला, 19 जुलाई। कोरोना वायरस के बीच हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पर्यटन की गतिविधियों को रोकना ठीक नहीं होगा।उन्होंने कहा कि, 'आप पर्यटकों को राज्य में प्रवेश करने से नहीं रोक सकते। पर्यटन उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, इसलिए इन गतिविधियों को रोकना सही नहीं है।' हालांकि, उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नियम कानूनों का पालन होना चाहिए और ऐसा किया भी जा रहा है।

बता दें कि देश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से पर्यटक पहाड़ी राज्यों का रुख कर रहे हैं। इससे पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पर्यटन स्थलों से आई पर्यटकों की भीड़ पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि कोरोना के दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे ये लोग कोरोना की तीसरी लहर को बढ़ावा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक दिन की राहत के बाद दिल्ली में आज कोरोना से 3 लोगों की मौत, रविवार को जीरो था आंकड़ा
वहीं, इसको लेकर पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा था कि सरकार पर्यटकों को रोकना नहीं चाहती है लेकिन कोविड को दूर रखने के लिए कुछ प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आम जनता के साथ साझेदारी करके ही कोविड को रोका जा सकता है। मैं भारत सरकार की ओर से सभी पर्यटकों से उन प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करता हूं जो उनकी अपनी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications