फेसबुक पेज से अश्लील फोटो पोस्ट होने के बाद शेखर सुमन ने दिया ये जवाब

नई दिल्लीः जाने-माने टीवी एक्टर शेखर सुमन के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से कई अश्लील फोटो पोस्ट किए गए। जिसके बाद हंगामा मच गया। शेखर सुमन के फैन्स को समझ में नहीं आ रहा था कि वो ऐसा फोटो कैसे पोस्ट कर सकते हैं। बाद में पता चला कि उनके अकाउंट को हैक किया गया है। शेखर सुमन ने कहा कि शुक्रवार की शाम कई लोगों ने उनके पास फोन किया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट को हैक किया गया है।

Shekhar Sumans Facebook account hacked Nude pictures posted

अकाउंट हैक की जानकारी मिलने के बाद शेखर सुमन काफी परेशान दिखे। अकाउंट हैक होने की शिकायत साइबर क्राइम सेल में भी करने की बात कही है। अकाउंट हैक होने के बाद शेखर सुमन ने कहा कि अपना फेसबुक अकाउंट होने की घटना से मैं बहुत परेशान हूं। हालांकि मैं फेसबुक पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं हूं।

इस मामले में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि शुक्रवार की शाम को मेरे पास कई दोस्तों के फोन आए, तभी मुझे पता चला कि किसी ने मेरा अकाउंट हैक किया है, क्योंकि इससे न्यूड फोटोज और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही थी। इसलिए मैं इसकी शिकायत साइबर सेल से करूंगा।

फेसबुक अकाउंट हैक होने से शेखर सुमन काफी परेशान हैं, वो सोशल मीडिया छोड़ने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया को छोड़ने के बारे में सोचा था लेकिन बाद में दोस्तों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।

शेखर सुमन ने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें कहा था कि ये फैन्स से जुड़े रहने का अच्छा तरीका है। इस घटना के बाद मुझे लगता है कि ऐसा करना पड़ेगा क्योंकि इससे मेरी छवि खराब हो रही है।'

यह भी पढ़ें- भारत जैसे हथियार और T-90 टैंक खरीदने की तैयारी में पाकिस्तान, रूस से बात की शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+