भारत जैसे हथियार और T-90 टैंक खरीदने की तैयारी में पाकिस्तान, रूस से बात की शुरू

इस्लामाबाद। रूस शुरू से ही भारत के लिए सैन्य हथियार देने के मामले में एक बड़ा साझेदार मुल्क रहा है। लेकिन, अब पाकिस्तान ने भी अपने वायु रक्षा प्रणाली, लड़ाकू विमानों और युद्धक टैंकों सहित परिष्कृत सैन्य हथियार की खरीदने के लिए सीधे रूस से बात की है। पाकिस्तानी न्यूज पेपर द ट्रिब्यून के मुताबिक, रक्षा मंत्री दस्तगीर खान ने रूस की न्यूज एजेंसी स्पटनिक से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को मास्को से हथियार खरीदने में दिलचस्पी है। बता दें कि पाकिस्तान ने हथियारों के साथ जिन टैंकों को खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है, भारत उन T-90 टैंकों को इस्तेमाल करता आया है। हथियार खरीद के मामले में रूस भारत का पूराना साझेदार मुल्क रहा है, वहीं भारतीय अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते ही मास्को के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है, भारत ने पांच S-400 ट्रंफ सिस्टम की खरीद के साथ, एक एंटी क्राफ्ट मिसाइल भी खरीदेगा।

रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में पाक

रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में पाक

पाकिस्तान सरकार ने रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसके बारे में कहा, 'एयर डिफेंस सिस्टम एक अलग तरह का हथियार है, जिसमें हमारी रुचि हैं। हम रूसी हथियार प्रौद्योगिकी की बड़े रेंज में बहुत रुचि रखते हैं । फिलहाल हम एयर डिफेंस सिस्टम पर रूस के साथ बात कर रहे हैं, डील होने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।'

पाक का फोकस T-90 टैंकों पर

पाक का फोकस T-90 टैंकों पर

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद को बड़े सौदे के तहत मास्को से T-90 टैंकों को हासिल करने में दिलचस्पी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत भी इन T-90 टैंकों का उपयोग करता आया है। हालांकि, सेना अपनी स्ट्राइक को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस टैंक को थर्ड जनरेशन मिसाइल टैंक से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इन टैंकों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस के साथ इस डील को लेकर एक दीर्घकालीन प्रतिबद्धता होगी।

रूस से सूखोई-35 भी खरीदेगा पाक

रूस से सूखोई-35 भी खरीदेगा पाक

दस्तगीर खान ने कहा कि रूसी सूखोई-35 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए बातचीत उनके प्रारंभिक दौर में हैं। रूसी वेबसाइट के अनुसार, इस संबंध में एक समझौता "अगले कुछ वर्षों तक" पहुंच सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और रूस दोनों अफगानिस्तान में एक स्थिर और लोकतांत्रिक स्थिति को देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और चीन की सीमा पर IAF करेगा अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 1000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट भरेंगे उड़ान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+