स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने आश्रम सीज़ करने की खबरों का बताया गलत, बोले- सिर्फ एक कमरा सीज

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद से एसआईटी की टीम ने गुरुवार को 7 घंटे तक पूछताछ की। वहीं, शुक्रवार को उनके आश्रम को सीज करने की खबरे मीडिया में आई थी। लेकिन स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम सीज करने की बात गलत है। एसआईटी ने जांच के रूप में एक कमरे को सीज किया है।

23 तारीख को SIT कोर्ट में पेश करेगी जांच रिपोर्ट

23 तारीख को SIT कोर्ट में पेश करेगी जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की टीम आई.जी नवीन अरोड़ा की देख रेख में पिछले कई दिनों से शाहजहांपुर में डेरा डाले हुए है। बता दें कि अभी तक जांच में एसआईटी की टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है और कई अहम सबूत भी जुटाये है। जांच टीम ने लॉकल पुलिस से भी अभी तक के केस की अपडेट ली। साथ ही पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से भी कई घंटों तक अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पीड़िता के साथ राजस्थान में मिले दोस्त से भी एसआईटी ने पूछताछ की थी। बता दें कि एसआईटी 23 तारीख को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।

लड़की से तेल मालिश करने का वीडियो आया था सामने

लड़की से तेल मालिश करने का वीडियो आया था सामने

दरअसल, 10 सितंबर को पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक स्वामी चिन्मयानंद और उनके साथ एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्वामी चिन्मयानंद लड़की से तेल की मालिश करवा रहे हैं। वह वीडियो में बिल्कुल नग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी हो रही है। हालांकि, वीडियो पर 2014 की डेट नजर आ रही है।

'छात्रा के पिता ने सबूत गायब होने का लगाया आरोप'

'छात्रा के पिता ने सबूत गायब होने का लगाया आरोप'

वहीं, इस मामले में सोमवार को गठित स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) ने लॉ स्टूटेंड और उसके पिता की मौजूदगी में हॉस्टल का रुम खोला, जहां वो रहती थी। लड़की के आरोपों के बाद ये कमरा सील कर दिया गया था। लॉ स्टूटेंड के पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी ने 2 चश्मों में लगे खुफिया कैमरे से वीडियो बनाया था। पिछले महीने लापता होने से पहले उसने दोनों चश्में हॉस्टल के रुम में ही रखे थे। सोमवार को हॉस्टल का रुम खोलने पर वो नहीं मिले। मैंने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी को लैटर लिखा है, क्योंकि सबूतों से छेड़छाड़ की गई है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाहजहांपुर से लॉ की छात्रा लापता हो गई थी। इसके एक दिन बाद लड़की ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर बताया था कि संत समुदाय का एक प्रभावशाली नेता उसे परेशान कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने बाद में चिन्मयानंद पर उनकी बेटी और अन्य छात्राओं के शोषण का आरोप लगाया था। 27 अगस्त को लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर चिन्मयानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 364(अपहरण या हत्या के लिए अपहरण) और धारा 506(आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था। 30 अगस्त को राजस्थान में लॉ स्टूडेंट का पता चला और बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी शिकायतों के आधार पर यूपी सरकार को एसाआईटी का गठन करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+