चिन्मयानंद से 5 करोड़ रंगदारी मामले में तीन गिरफ्तार, मिस. 'A' भी जांच के दायरे में

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद ने एसआईटी की पूछताछ में तेल मालिश और अश्लील बातचीत के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। आरोप कबूल करने के बाद स्वामी ने कहा कि वह अपने किए पर शर्मिंदा हैं। इसके साथ ही मिस. 'ए' (पीड़िता) भी जांच के दायरे में आ गई है। पूछताछ में छात्रा ने कबूला कि उसकी और युवकों की बात होती थी। वहीं स्वामी और छात्रा के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई।

रंगदारी मामले में तीन गिरफ्तार

रंगदारी मामले में तीन गिरफ्तार

एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो के एवज में पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में भी कार्रवाई की है। एसआईटी ने इस केस में पीड़ित छात्रा के संजय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें भी मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद दोनों ही मामलों में कोर्ट ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। एसआईटी ने चिन्मयानंद से रंगदारी मामले में भी छात्रा के साथी संजय से घंटों पूछताछ की थी। वहीं वीडियो फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। एसआईटी प्रभारी आईजी नवीन अरोरा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि एफएसएल से रिपोर्ट आ गई है।

मिस, 'ए' की भूमिका भी संदिग्ध

मिस, 'ए' की भूमिका भी संदिग्ध

आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वार दिए गए सबूतों की जांच के बाद दोनों पक्षों के साथ पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सभी के आरोपी की धारा भी तय की गई है। उन्होंने बताया कि मिस. 'ए' और उनके तीन साथी दिल्ली और राजस्थान एक साथ घुम रहे थे, जिनकी लोकेशन की सीडीआर भी निकाली गई है। साथ ही इनके द्वारा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए मांगने की बात भी इन्होंने स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि संजय, विक्रम और सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इसमें मिस. 'ए' की भूमिका भी संलिप्तता सामने आई है, इस मामले अभी जांच जारी है। वहीं, पीड़िता के पिता द्वारा चिन्मयानंद पर मुकदमा लिखाया गया था, उस मामले में जांच के बाद धाराओं में वृद्धि कर दी गई है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में कबूला जुर्म

स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए एसआईटी प्रभारी आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद ने पूछताछ में तेल मालिश, पीड़िता अश्लील बाते करना लगभग सभी आरोपों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि वह अपने इन कार्यों से शर्मिंदा हैं। इससे पहले एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानंद को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय अदालत ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ धारा 376 सी, 354डी, 342, और 506 के तहत केस दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+