MP Election: इस विधानसभा सीट से काजल किन्नर ने संभाला चुनाव मैदान, बतौर प्रत्याशी दाखिल किया नामांकन

MP Assembly Election 2023 के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला थम चुका है, जहां अब नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार के लिए मैदान संभाल लिया है। मध्य प्रदेश के शहडोल की जैतपुर विधानसभा से काजल किन्नर ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां काजल ने अपना नामांकन वास्तविक भारत पार्टी की ओर से दाखिल किया है।

काजल प्रदेश की एकमात्र किन्नर है, जिन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अपना भाग्य आजमाने का फैसला किया है। वास्तविक भारत पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल करने वाली काजल किन्नर विधायक बनकर अपने क्षेत्र का विकास करना चाहती हैं।

Shahdol

काजल ने कही ये बात

वास्तविक भारत पार्टी की ओर से जैतपुर विधानसभा के लिए बतौर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंची काजल किन्नर ने बताया कि, जैतपुर विधानसभा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में बिजली के खंबे तो लगे हैं, लेकिन लाइट नहीं आती, ना ही नल है, और ना ही जल है। यही हालत क्षेत्र के स्कूलों के भी हैं, जहां स्कूल तो हैं, लेकिन शिक्षक समय पर नहीं आते जिस कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में है। इधर, काजल किन्नर ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों पर जमकर निशाना भी साधा है। साथ ही उन्होंने दोनों ही पार्टियों पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है।

22 साल पहले शबनम मौसी बनी थी विधायक

शहडोल जिले से ही देश की पहली किन्नर विधायक चुनी गई थी। इस विधानसभा से 22 साल पहले शबनम मौसी को उपचुनाव में सोहागपुर विधानसभा से जनता ने विधायक चुना था। वहीं अभी इसी विधानसभा से एक बार फिर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में काजल किन्नर अपना भाग्य आजमा रही हैं, जहां काजल को भरोसा है कि, इस विधानसभा की जनता एक बार फिर उन्हें विधायक बनाएगी। साथ ही एक बार फिर इस विधानसभा से किन्नर प्रत्याशी को जनता सेवा का मौका देगी। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, विधानसभा की जनता कितना भरोसा काजल किन्नर पर जता पाती हैं।

ये भी पढ़े- MP Election: अमेरिका से करोड़ों की नौकरी छोड़ भारत आए 25 साल के प्रखर प्रताप, AAP ने बनाया प्रत्याशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+