MP Election: अमेरिका से करोड़ों की नौकरी छोड़ भारत आए 25 साल के प्रखर प्रताप, AAP ने बनाया प्रत्याशी
MP Assembly Election 2023 की हलचल अब देखने मिल रही है, जहां लगातार सभी दल अपना-अपना दम दिखा रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने एक ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो अमेरिका से करोड़ों रुपए का सालाना पैकेज छोड़कर अपने गांव आए हैं, और चुनाव मैदान में अपना दम दिखा रहे हैं।
रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने प्रखर प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 25 साल के प्रखर प्रताप सिंह मूल रूप से रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान के निवासी हैं, जहां वे दून स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद अमेरिका चले गए थे। वहीं अमेरिका में करोड़ों रुपए के पैकेज पर नौकरी करने के बाद अब पुनः अपने गांव लौटे हैं, और यहां चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कौन हैं प्रखर प्रताप सिंह?
मध्य प्रदेश में इन दिनों रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सुर्खियों में बनी हुई है, जिसके पीछे की वजह यहां से चुनाव मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रखर प्रताप हैं। प्रखर प्रताप सिंह दून स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद अमेरिका चले गए थे, जहां उन्होंने आर्किटेक्ट की डिग्री और इटली में मास्टर की डिग्री हासिल की, डिग्री पूरी होते ही प्रखर प्रताप सिंह को अमेरिका में करोड़ों रुपए के सालाना पैकेज पर अच्छी नौकरी भी मिल गई थी, जहां नौकरी करने के बाद वह पुनः अपने गांव लौट आए हैं। यहां आते ही प्रखर प्रताप सिंह ने चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया, इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी ने गुढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।
चुनाव मैदान में दम दिखा रहे सिंह
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रखर प्रताप सिंह लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां वे जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता का हाल-चाल जान रहे हैं। वहीं प्रताप सिंह अबकी बार युवा चेहरे पर भरोसा जताने की बात भी जनता से कहते नजर आ रहे हैं। प्रखर प्रताप सिंह ने अपनी विधानसभा के लिए विकास का वेतन भी तैयार किया हुआ है, जहां मौका मिलने पर वह इस विकास के विजन के साथ गुढ़ विधानसभा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इधर प्रखर प्रताप सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के चलते उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल देखने मिल रहा है,तो वहीं प्रखर प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की टीम नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- शिवराज सिंह चौहान अगर धोनी हैं, तो कैलाश विजयवर्गीय भी हार्दिक पांड्या हैं- राजनाथ सिंह












Click it and Unblock the Notifications