Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मैं सहेलियों के साथ टहलने जा रही हूं..., एक घंटे बाद ही मिली बेटी की मौत की खबर, जानिए कैसे हुई एक साथ तीन मौत

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां झील में नहाने गई तीन सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस से किसी तरह इन्हे बाहर निकाला। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।

संतकबीर नगर के बखिरा क्षेत्र के बड़गो गांव की रहने वाली पायल, मीनाक्षी और अर्चना सहेलियां थी। मंगलवार को इन तीनों ने झील में नहाने की योजना बनाई। परिजनों के बिना जानकारी के ये तीनों बखिरा झील में नहाने पहुंच गई। गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गई।

up

CID ने किया 1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, दिल्ली से UP तक फैला है ये गैंग, जानें कैसे करता है जालसाजी
आस पास के लोगों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और मेहदावल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीनाक्षी की मां को तीनों सहेलियों के झील में नहाने की बात कही से पता चली तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद मीनाक्षी टहलने का बहाना कर घर से निकली थी। तीनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मीनाक्षी 10वीं की छात्रा है। दो बहन व एक भाई में दूसरे नंबर की है। पायल कक्षा सातवीं की छात्रा थी। यह दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। अर्चना भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी, जबकि घायल काजल आठवीं की छात्रा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+