Sant Kabir Nagar: कच्ची शराब का सेवन करने से तीन की मौत, डॉक्टर ने कही यह बात

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर में कच्ची शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गयी है। मंगलवार रात इन तीनों ने कच्ची शराब का सेवन किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, संत कबीर नगर के धनघटा गांव निवासी भालचंद्र उर्फ डेबा की पत्नी अशरफा देवी की मंगलवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के अशोक उर्फ साधू यादव (50) और सुनील उर्फ पप्पू फैजाबादी (40) सरयू नदी के बिडहर घाट पर गए थे। दोनों ने घाट पर कच्ची का सेवन कर लिया। घर लौटने पर दोनों की तबियत बिगड़ गयी। पप्पु को सीएचसी मलौली ले गए और इलाज कराकर लौट आए। घर आने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी। अशोक उर्फ साधू यादव थाने के सामने और पंजाब नेशनल बैंक के पीछे गिरे थे जहां से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची शराब के सेवन से ही इनकी मौत हुई है।

sant kabir nagar

Gorakhpur: सीएम योगी ने बिजली विभाग को दिए यह खास निर्देश, आमजन को मिलेगी राहत
इसके साथ ही कटार मिश्र के राजेश यादव (22) मंगलवार देर शाम कच्ची शराब पीकर घर लौटे। रात में तबिकयत खराब होने के बाद उन्हें सीएचसी मलौली ले गए। यहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी मलौली के डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि तीन लोग अस्पताल लाए गए थे, जिसमें से दो को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, तीसरे को उपचार के बाद घर भेजा गया था। दो लोगों के मरने की सूचना धनघटा पुलिस को दी गई है। कच्ची शराब पीने ने इनकी मौत की आशंका व्यक्त की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+