Gorakhpur: सीएम योगी ने बिजली विभाग को दिए यह खास निर्देश, आमजन को मिलेगी राहत
Gorakhpur News: गोरखपुरवासी इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसके साथ ही दिन- रात कई बार काटौती से आमजन बेहाल है। इसे सीएम योगी ने गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को खास निर्देश दिया है। सीएम ने इस भीषण गर्मी में शट डाउन न करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता को बुलाकर हर हाल में कटौती रोकने के निर्देश दिया है। कभी फाल्ट तो कभी शट डाउन के चलते महानगर के विभिन्न मोहल्लों में हो रही बिजली कटौती से आमजन बेहाल हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने बिजली कटौती के बारे में सीएम को बताया। सीएम योगी ने इसे गंभीरता से लिया है। सीएम ने कहा कि कही अगर फाल्ट है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। फाल्ट के चलते घंटों की कटौती ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी को देखते हुए फिलहाल शट डाउन लेना रोक दें।
सीएम योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के डेढ़ सौ एकड़ व वेटनरी कॉलेज के लिए 50 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications