आंगन में खेलती बेटी हुई गायब, 15 दिन बाद मिली घर के बाहर नाले में लाश

sambhal news (संभल)। यूपी के संभल में गांव भकरौली से गायब हुई मासूम बच्ची का शव 15 दिन बाद घर के बाहर नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मचने लगी। कई दिन पहले परिजनों ने थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

missing girl child body found in drain in sambhal up

दरअसल क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी छोटे लाल की डेढ़ वर्षीय बेटी रितिका 3 दिसंबर की शाम अपने घर के आंगन मे खेल रही थी । रितिका की मां रसोई में खाना बना रही थी। तभी रितिका खेलते-खेलते घर से बाहर चली गई। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया।

लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका तो परिजनों ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। बीते मंगलवार को मासूम का शव घर के बाहर नाले में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि मासूम खेलने के दौरान नाले में गिरी है। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-यूपी: 'मेरी फोटो को अश्लील बनाकर किया वायरल, रिपोर्ट लिखाने गई तो थाने से भगाया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+