यूपी: 'मेरी फोटो को अश्लील बनाकर किया वायरल, रिपोर्ट लिखाने गई तो थाने से भगाया'

bareilly news (बरेली)। यूपी की बरेली में एक युवती का कहना है कि शोहदों ने उसे इतना परेशान किया कि उसने पढ़ाई छोड़ने का फैसला ले लिया। आरोप है कि सिरोली गांव के शोहदों ने उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे आहत हुई युवती ने कहा है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी।

A girl quit study after her obscene pic posted on social media in Bareilly

युवती ने बताया की वह सिरोली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले दो महीने से उसके गांव और आसपास गांव के युवक उसकी फोटो को अश्लील बनाकर वायरल किये जा रहे हैं। उसने इस घटना के संबंध में सिरोली पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता का कहना है वह एसएसपी मुनिराज से मिली है, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

A girl quit study after her obscene pic posted on social media in Bareilly

वहीं इंस्पेक्टर सिरोली सोमप्रकाश ने बताया कि करीब दो महीने एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। लड़के की मां ने लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा रखी है। पुलिस पर दबाब बनाया जा रहा है कि इन लोगों के रिपोर्ट से नाम निकाल दिया जाये जो बिसरा रिपोर्ट पर संभव है। युवती 26 अक्टूबर को फोटो वायरल करने की बात कह रही है लेकिन उसके पास कोई साक्ष्य नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- दहेज की बलिवेदी चढ़ी यूपी की बेटी, गला दबाकर हत्या, लाश को जलाकर भागे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+