सराफा व्‍यापारी की हत्‍या की आशंका, भोपाल रोड पर अधजला शव म‍िला, डीएनए से होगा खुलासा

सागर, 16 जून। मप्र के सागर ज‍िले के जरुवाखेडा में पांच द‍िन पहले क्राइम ब्रांच के नकली अफसर बनकर ज‍िस सराफा कारोबारी का अपहरण व लूट की वारदात हुई थी, उसमें

व्‍यापारी की हत्‍या की आशंका
जताई जा रही है। गुरुवार को सागर-भोपाल मार्ग पर सीहोरा के पास एक अधजला शव म‍िला है। पुल‍िस ने मौके पर व्‍यापारी के पर‍िजन को बुलाया था, लेक‍िन श‍िनाख्‍त नहीं हो सकी। अब मामले में डीएनए जांच कराई जा रही है।

पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार भोपाल रोड पर सिहोरा के आगे टोल टैक्स के पास जोहरिया गांव के रास्‍ते में एक अज्ञात शव बुरी तरह जली हालत में म‍िला है। उसके चेहरे और शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाया गया था। ऐसी आशंका है कि हत्‍यारों ने चेहरा और कपडों से पहचान न हो सके इस कारण उसे जानबूझकर जलाया गया है। पुल‍िस ने आशंका जताई है कि उक्‍त शव जरुआखेड़ा के सोने-चांदी के कारोबारी अपहृत व्यापारी मुन्ना लाल जैन, विमल ज्वेलर्स वालों का हो सकता है। पुल‍िस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाया था, लेक‍िन वे पहचान नहीं कर सके। पुल‍िस ने मामले में पर‍िजन और शव के डीएनए जांच कराने के ल‍िए सैंपल ल‍िए हैं। अब डीएनए जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।

करोडों की लूट की आशंका जता रहे पर‍िजन
जरुवाखेडा में सराफा कारोबार से जुडे लोग बताते हैं कि सोने-चांदी के जेवर बिक्री के अलावा मुन्‍नालाल जैन साहूकारी अर्थात जेवर ग‍िरवी रखने का काम बडे स्‍तर पर करते रहे हैं। उनके पास करोडों के गहने निकलते। संभवत: नकली क्राइम ब्रांच पुल‍िस अफसर बनकर उनका इसल‍िए अपहरण किया गया होगा। लुटेरे रात एक बजे वापस आए थे और दुकान का सारा सोना-चांदी, गहना व नकदी लूट ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+