Aakhiri Sawaal BO Collection Day 1: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' की हालत खराब, पहले दिन लाखों में सिमटी
Aakhiri Sawaal Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बहुचर्चित फिल्म 'आखिरी सवाल' आखिरकार तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म अपने संवेदनशील विषय और राजनीतिक कंटेंट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी।
बाबरी मस्जिद विध्वंस और RSS की भूमिका पर उठे सवाल
आपको बता दें कि संजय दत्त की इस फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका से जुड़े कई सवालों को उठाया गया है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता थी। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और एक खास वर्ग के दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन इसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नजर नहीं आया।

पहले दिन बेहद धीमी रही कमाई
-संजय दत्त की स्टार पावर और फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज के बावजूद फिल्म 'आखिरी सवाल' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की ओपनिंग काफी कमजोर रही है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'आखिरी सवाल' ने रिलीज के पहले दिन महज 40 लाख रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा संजय दत्त जैसे बड़े स्टार और फिल्म के चर्चित विषय को देखते हुए काफी निराशाजनक माना जा रहा है।
-वहीं फिल्म की धीमी शुरुआत ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसमें कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
संजय दत्त की एक्टिंग की हो रही तारीफ
-भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हो लेकिन संजय दत्त की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में उनका गंभीर और दमदार अंदाज लोगों को प्रभावित कर रहा है।
-खासतौर पर संजय दत्त की डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष संजय दत्त की एक्टिंग ही है।
क्या है 'आखिरी सवाल' की कहानी?
-'आखिरी सवाल' एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, इतिहास और उससे जुड़े विवादों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े सवालों और उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों को दिखाने की कोशिश की गई है।
-संजय दत्त इस फिल्म में एक प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो समाज और इतिहास से जुड़े जटिल सवालों के जवाब देते नजर आते हैं। फिल्म का विषय गंभीर और संवेदनशील होने की वजह से यह शुरुआत से ही चर्चा का केंद्र बनी हुई थी।
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का आकर्षण
फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग को काफी मजबूत बताया जा रहा है और दर्शकों ने उनके काम की तारीफ भी की है।
क्या वीकेंड पर बदल जाएगी फिल्म की किस्मत?
अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। हालांकि मौजूदा बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए ये कहना मुश्किल होगा कि फिल्म लंबी रेस में कितना टिक पाएगी।













Click it and Unblock the Notifications