निकाय चुनाव: महाराष्ट्र की राजनीति में उफान लाने वाली शिवसेना सागर निकाय चुनाव से गायब!
सागर, 23 जून। महाराष्ट्र की राजनीति में उफान लाने वाली शिवसेना सागर में नगरीय निकाय चुनाव से नदारद है। बीते 20 सालों में ऐसा कोई निकाय चुनाव नहीं रहा जब शिवसेना ने इसमें सहभागिता निभाते हुए अपने प्रत्याशी न उतारे हों, लेकिन इस दफा सागर नगर निगम सहित जिले सभी निकायों में शिवसेना का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं आया है। दूसरी सागर निगम में कांग्रेस-भाजपा के अलावा बसपा, सपा, पिछडा वर्ग संगठन, आप से लेकर तक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

सागर में निकाय चुनाव के दौरान शिवसेना प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस की जीत-हार का गणित बिगाडते-बनाते आए हैं। पार्षद प्रत्याशी के लिए अमूमन हर दूसरे वार्ड में शिवसेना प्रत्याशी मैदान में होता था, लेकिन इस निकाय चुनाव में ऐसा नहीं है। अघौषित तौर पर शिवसेना निकाय चुनाव से सिरे से नदारद है। पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर नगरीय निकाय चुनाव तक एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। बात नगर निगम की करें तो यहां के 48 वार्ड में सवा सौ के आसपास प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन शिवसेना ने एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि अप्रत्यक्ष रुप से शिवसेना के स्थानीय नेता यहां भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं।
सपा, बसपा, आप भी मैदान में ताल ठोक रहे
सागर में निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए कुल 8 प्रत्याशी मैदान में उतरीं हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, आप, पिछडा वर्ग संगठन सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में हैं। दूसरी ओर निगम के 48 पार्षद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस मुख्य राजनीतिक दल के अलावा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित पिछडा वर्ग संगठन के प्रत्याशी भी पार्षद पद के लिए वार्डों में किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications