शिखरजी की पवित्रता के लिए सड़क पर उतरा जैन समाज, बाजारबंद, मौन जुलूस निकाला

सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र बनाने के केंद्र और झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ जैन समाज पूरे देश में विरोध कर रही है। मप्र में सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि शिखरजी की पवित्रता पर आंच नहीं आने देंगे।

जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला

Sammed Shikharji : केंद्र और झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र बनाने और पारसनाथ पहाड़ी को वन्य प्राणी अभयारण्य घोषित करने के फैसले का ​जैन समाज विरोध कर रही है। बुंदेलखंड में जैन समाज ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान रखे। सागर में हजारों की संख्या में जैन परिवार ने एकत्रित होकर मौन जुलूस निकाला। बता दें कि जैन समाज पूरे देश में विरोध कर रहा है।

जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला

मध्यप्रदेश के सागर जिले सहित संभाग के सभी जिलों में जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मौन जुलूस निकालकर सम्मेद शिखरजी मामले में विरोध जताया। समाज लगभग रोज ही जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय तहसील स्तर तक के अधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध जता रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि पारसनाथ पर्वत जैन समाज की आस्था का केंद्र है। यहां 24 में से 20 तीर्थंकरों सहित हजारों जैन मुनियों को प्राप्त किया है। पर्यटन क्षेत्र बनने के बाद यहां दुनियाभर के लोग आएंगे, यहां शराब, मांसाहार जैसा चलन बढ़ेगा। अनैतिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी जिससे यह सिद्ध तीर्थक्षेत्र की पवित्रता नष्ट होगी। इस कारण इसे पर्यटनक्षेत्र बनाने का हर ​स्तर पर विरोध किया जा रहा है।

सीएम शिवराज बोले- शिखरजी की पवित्रता नष्ट नहीं होने देंगे

मध्यप्रदेश में जैन समुदाय से विधायक, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बीते रोज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर शिखरजी वाले मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसमें सीएम ने कहा है कि सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को आंच नहीं आने देंगे। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम को सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री से चर्चा करने से पहले वे झारखंड के मुख्यमंत्री से चर्चा कर उन्हें विश्वास में ​ले लिया जाए और उनसे चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की जाए तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सीएम ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वे झारखंड सीएम से बात करेंगे और उसके बाद प्रधानमंत्री से इस प्रस्ताव को खारिज करने पर चर्चा करेंगे। शिवराज सिंह ने जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल से का है कि मन, वचन, कर्म से मैं भी जैन हूं। आचार्यश्री विद्यासागर जी सदैव ही मेरी आस्था के केंद्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+