Sagar : त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव, जिले में 69.93 प्रतिशत मतदान
सागर जिले में गुरुवार को उपचुनाव के तहत सरपंच—पंच निर्वाचन कराया गया, जिसमें 69.93 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि जिले में 5 सरपंच और 86 पंचों के खाली पदों के लिए मतदान किया गया।

Sagar त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 उत्तरार्ध के तहत गुरुवार को सागर जिले की 5 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद एवं 86 पंचों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। सुबह से दोपहर 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान में कुल 22,680 मतदाताओं को मतदान करना था जिसमें से 15860 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सुबह 7 से दोपहर 3 बजे मतदान किया गया था। इस दौरान लगातार मॉनिटरिंग की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा है और मतदान केंद्रों पर ही ईवीएम से मतगणना कराकर जानकारी निर्वाचन आयोग कार्यालय को भेजी गई है। जबकि 5 सरपंचों की मतगणना 9 जनवरी को संबंधित विकासखंड स्तर पर की जाएगी। कुल 69.93 प्रतिशत मतदान किया गया उन्होंने बताया कि जिले में सर्वाधिक मतदान देवरी विकासखंड में हुआ, जहां 5797 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बता दें कि बीत साल 2022 में जुलाई-अगस्त में संपन्न हुए चुनाव इन पंच-सरपंच पदों के लिए भी चुनाव कराए गए थे, कतिपय कारणों से ये सीट खाली हुई और इन पर आयोग ने उपचुनाव के तहत फिर से निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications