सड़क किनारे नाग-नागिन का रोमांस देख ठिठके लोग, बताया शुभ संकेत
सागर के राहतगढ़ में एक खेत में लोगों को रोमांचित करने वाला सीन नजर आया। यहां कोबरा प्रजाति के नाग-नागिन का जोड़ा करीब आधे घंटे तक खेत में रोमांस करते रहे। नागों के इस दृश्य को देखने मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सागर जिले के राहतगढ़ में सांपों के रोमांस लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया। भोपाल तिराहे पर पहलवान ढाबे के पीछे एक खेत में दो सांपों का जोड़ा गुरुवार सुबह आलिंगन करते हुए दिखा। जैसे-जैसे लोगों को पता चला तो लोग वीडियो बनाने लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
रोमांस करते कैमरे में कैद हुआ नाग-नागिन का जोड़ा, देखें वीडियो
Damoh: खुदाई में मिला खजाना, रात भर सो नहीं सका, सुबह चांदी के सिक्के लेकर थाने पहुंच गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक सांपों का जोड़ा प्रेमालाप में व्यस्त रहा। इसके बाद घनी झाड़ियों में समा गया। बुजुर्गों के अनुसार सांपों के जोड़े को इस तरह खुलेआसमान के नीचे प्रेमालाप करते नजर आना शुभ संकेत होता है। यह अच्छी बारिश का संकेत भी होता है।












Click it and Unblock the Notifications