पूर्वमंत्री के भतीजे को विधायक से जान का खतरा, बोले-हत्या का षडयंत्र रच रहे

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे व वरिष्ठ नेता प्रभुसिंह ठाकुर के भतीजे इंदर सिंह ने सागर जिले की बीना से भाजपा विधायक महेश राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंदर खुद जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। बीते कई सालों से विधायक और उनके बीच राजनीतिक खींचतान चल रही है। बीते दिनों सार्वजनिक रुप से दोनों आमने-सामने आ चुके हैं। बहसबाजी के बाद मामला बिगड़ता इसके पहले ही पुलिस व अन्य लोगों ने अलग-अलग कर दिया था। अब इंदर सिंह ने बाकायदा मीडिया के सामने आकर सार्वजनिक रुप से कहा है कि बीना विधायक महेश राय उन्हें जान का खतरा है और एमएलए राय उनकी हत्या का षड़यंत्र रच सकते हैं।

indar singh

कांग्रेस नेता व मंत्री के भतीजे इंदर सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि मैं विधायक महेश राय के खिलाफ खुलकर बोलता हूं और गरीब जनता के हक की लड़ाई लड़ता हूं। इसलिए मुझे विधायक जान से मरवाने का षडयंत्र रच रहे हैं। इंदर सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले एसडीओपी कार्यायल के सामने मुझे धमकी भी दी थी।

पत्नी जिला पंचायत सदस्य, पैसे लेकर समर्थन देने का आरोप
इंदर सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। इंदर ने बताया कि विधायक महेश राय का कहना है कि मैंने मंत्री गोविंद राजपूत के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत से 20 लाख रुपए लेकर वोट बेची है। वह बताएं कि इसका प्रमाण क्या है। वे साबित करके दिखाएं। इधर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि विधायक राय की बात सही है तो भाजपा ने जहां जहां जिला पंचायत व जनपद अध्यक्ष बैठाए हैं, वहां भाजपा ने सदस्यों की खरीद-फरोख्त कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाए हैं। वे खुद की सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इंदर सिंह ने विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे से घर में रहने वाले राय विधायक बनने के बाद करोड़ों के बंगले में रहने लगे, उनके बेटे हर कॉलोनी में दूसरों के नाम से पार्टनर हैं। इस मामले में विधायक महेश राय का कहना है कि इंदर के आरोप गलत हैं। लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप का सबको अधिकार है। हम सही हैं या गलत इसका जवाब जनता देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+