MP Assembly Election 2023: BJP ने सागर के 7 प्रत्याशियों का किया ऐलान, किसे मिला टिकट, जानिए?
(संवाद सूत्र- सागर से ब्रजेश रजक)
MP Assembly Election 2023 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है, तो वहीं तारीख का ऐलान होते ही बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। सागर जिले की 8 विधानसभा सीट में से अब तक 7 सीट पर बीजेपी ने प्रतियाशियों की घोषणा की है।
सागर जिला मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला माना जाता है, जहां पिछली सरकार में सागर जिले से ही तीन कद्दावर मंत्री भी विधायक रहे थे। वहीं अबकी बार फिर सागर जिले पर मध्य प्रदेश की नजर है, जहां सागर जिले से बीजेपी ने 8 में से 7 विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इन्हें दिया संगठन ने मौका
7 में से 5 विधानसभाओं में विधायकों पर जताया भरोसा, जिसमें खुरई विधानसभा से नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, सुरखी विधानसभा से राजस्व एवम परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा रहली विधानसभा से पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल कृष्ण भार्गव को जबकि सागर सिटी विधानसभा से विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधानसभा से विधायक प्रदीप लारिया को चुनावी समर में उतारा है। साथ ही दो विधानसभा जिसमें एक देवरी विधानसभा शामिल हैं, जिसमे पिछले दो बार से कांग्रेस के हर्ष यादव जीतते आ रहे हैं, वहां पर पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कद्दावर नेता पंडित पूर्व विधायक पंडित ब्रजबिहारी पटेरिया को उतारा है। साथ ही यहां की बंडा विधानसभा सीट से पिछले बार जीते कांग्रेस विधायक तरवर लोधी के विरोध में बीजेपी ने लोधी कार्ड खेल कर वीरेंद्र लामबद्दर (लोधी) को चुनावी मैदान में उतारा है।
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जहां तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 03 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान












Click it and Unblock the Notifications