Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान

MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जहां तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 03 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल अब दिखने लगा है, जहां चुनाव को लेकर हलचल भी तेज होने लगी है। इस बीच चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल मैदान संभालने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

वैसे तो राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी, जहां सभी राजनीतिक दलों ने मैदान संभाल लिया था। वहीं अब चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आएंगे, जहां प्रचार-प्रसार भी रफ्तार पकड़ेगा।

Indore

कुछ ऐसी है BJP की तैयारी

BJP की तैयारी पर नजर डालें तो बीजेपी ने प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी की हैं, जहां बीजेपी की ओर से जारी की गई अब तक की सूचियों में दिग्गज नेताओं के नाम भी नजर आए हैं, तो वहीं अब तीन सूचियां में जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उन्होंने मैदान संभालते हुए प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। वहीं अब जल्द ही बीजेपी की अन्य सूचियां भी सामने आएंगी, जिसमें बची हुई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। इधर, आदर्श आचार संहिता लगते ही बीजेपी ने चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी हैं, जहां अब मिशन इलेक्शन के लिए बीजेपी के बड़े नेता चुनावी कमान संभालेंगे।

कांग्रेस भी है तैयार

कांग्रेस की ओर से अब तक प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है, जहां कांग्रेस हाई कमान लगातार प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करता नजर आ रहा है। इधर, अब जल्द ही संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कांग्रेस भी अपनी तैयारियां तेज करेगी, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मिशन इलेक्शन में जुटे नजर आएंगे। कांग्रेस की ओर से भी चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही तैयारी का सिलसिला शुरू कर दिया गया था, तो वहीं अब चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद एक बार फिर तैयारी रफ्तार पकड़ेगी।

आप की ऐसी है तैयारी

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में तीसरा विकल्प बनने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब अपनी रणनीति अनुसार आम आदमी पार्टी मैदान संभालेगी। संभावना जताई जा रही है कि, आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मध्य प्रदेश के चुनाव मैदान में उतार सकते हैं, जहां बड़े नेता लगातार प्रचार-प्रसार के लिए मध्य प्रदेश आएंगे, तो वहीं अलग-अलग शहरों में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इधर, आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी, जिसमें कुछ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था तो वहीं अब अन्य बची हुई विधानसभाओं के प्रत्याशियों का भी जल्द ऐलान आम आदमी पार्टी की ओर से कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के नए समीकरण, क्या नगर अध्यक्ष को भी चुनाव लड़ा सकती है BJP, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+