Damoh: ओवरब्रिज की जाली में फंसी गर्दन, बमुश्किल बची जान
दमोह के पथरिया ओवरब्रिज पर एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक बाइक से उछला और सीधा किनारे पर ब्रिज की बाउंड्री की ग्रिल में जाकर उसकी गर्दन फंस गई। ग्रिल तोड़कर मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

मध्य प्रदेश के दमोह में एक अजीबो-गरीब हादसा सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की गर्दन ओवर ब्रिज की ग्रिल में जाकर फंस गई। हर व्यक्ति अचरज में था कि आखिरी युवक की गर्दन फंसी कैसे, बाद में बाउंड्री की जाली को तोड़कर युवक की गर्दन को निकाला गया। हालांकि युवक बेहोश था, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह के पथरिया ओवर ब्रिज पर बाइक सवार सचिन पुत्र पिता उत्तम अहिरवार 21 वर्ष निवासी इमलाई जा रहा था, इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक को फरार हो गया, लेकिन सचिन मुसीबत में फंस गया। उसकी गर्दन प्रेशर के साथ ओवरब्रिज की जाली में जाकर फंस गया। हादसे में वह बेहोश हो गया। इस दौरान उसका चेहरा और सिर भी घायल हो गया था।
Recommended Video

यह भी पढ़ेंः Panna: हीरा व्यापारी से 28 लाख के हीरे लूटने वाले आरोपी बांदा से गिरफ्तार, हीरे गायब
जानकारी अनुसार सचिन अहिरवार पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचते ही किसी वाहन की टक्कर से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़ा, इसी दौरान उसका सिर ब्रिज पर सीमेंट की ग्रिल में जाकर फंस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सचिन का सिर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गर्दन में चोट होने के कारण वह सिर को बाहर नहीं निकल पा रहा था। इधर काफी देर प्रयास करने के बाद युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक के मुंह, सिर और गर्दन में चोट होने के कारण वह बोलने की हालत में नहीं है। डाक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटना की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications