Panna: हीरा व्यापारी से 28 लाख के हीरे लूटने वाले आरोपी बांदा से गिरफ्तार, हीरे गायब
Panna की नगरी में अब हीरा कारोबारी सुरक्षित नहीं है। दरअसल एक व्यापारी से हीरों की खरीदने और सौदा करने के लिए बदमाशों ने बुलाया और फिर उसे अगवा कर उससे, पर्स, मोबाइल सहित 28 लाख के हीरे लूट लिए थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते 23 अप्रैल को हीरा व्यापारी रीतेश जैन व उनके साथ लकी शर्मा को एक जीप में आए बदमाशों ने हीरों की डीलिंग करे का झांसा देकर हाईवे से अगवा कर लिया था। रीतेश से पर्स, मोबाइल सहित उनके पास मौजूद करीब 28 लाख कीमत के हीरे भी बदमाशों ने लूट लिए थे। रीतेश व लकी के साथ मारपीट भी कर बदमाश भाग गए थे।
Recommended Video
मीडिया के सामने आकर व्यापारी ने घटना बताई थी
हीरा व्यापारी रीतेश ने अपने मित्र लकी के साथ मीडिया के सामने आकर खुद अपने साथ हुई इस डायमंड लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसने पुलिस में एफआईआर के दौरान सारा घटनाक्रम लिखाया था। पुलिस ने व्यापारी की निशानदेही पर बारीकि से जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद यूपी के बांदा की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो चार बदमाश गिरफ्त में आ गए वहीं लूट में उपयोग की गई कार व लूट में मोबाइल व पर्स बरामद कर लिया है, लेकिन हीरे बरामद नहीं हो सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications