भ्रष्टाचारी ईपीएफ रीजनल कमिश्नर की जमानत याचिका खारिज, जेल भेजा
सागर, 8 जून। कर्मचारी भविष्य निधि के रिश्वतखोर रीजनल कमिश्नर की कोर्ट ने जमानत याचिका नामंजूर करते हुए सीधे जेल भेज दिया है। उन्हें ईओडब्ल्यू संगठन ने रविवार को उनके सरकारी आवास पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि ईपीएफ के रीजनल कमिश्नर सतीष कुमार पर मामला दर्ज कर उन्हें बीते रोज कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान उन्होंने वकील के माध्यम से जमानत अर्जी भी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने ईओब्ल्यू द्वारा प्रस्तुत अभियोजन को देखते हुए और रीजनल कमिश्नर जैसे गरिमापूर्ण पद पर होते हुए रिश्वत के लिए दबाव बनाने व रिश्वत लेने को गंभीर मानते हुए सतीष सिंह की जमानत याचिका रद्द कर दी गई। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। शाम को कोर्ट से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है। द्वारा शासन की ओर से पैरवी ज़िला अभियोजन अधिकारी सागर अनिल कटारे द्वारा की गई ।
यह था पूरा मामला
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू की सागर और जबलपुर की टीम ने 5 जून को कर्मचारी भविष्य निधि सागर संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त सतीष कुमार को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा था। सागर की प्रतिष्ठित बीड़ी फर्म बीआर एंड कंपनी के अनिरुध्द पिम्पलापुरे ने शिकायत की थी। आरोपी सतीष कुमार इस फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे। रविवार को उनके आवास पर अनिरुद्ध को ईओडब्ल्यू ने 5 लाख रुपए लेकर सतीष सिंह को देने भेजा था। रुपए देकर अनिरुद्ध जैसे ही रुपए देकर बाहर निकले उनके इशारे पर ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें धर दबोचा था।












Click it and Unblock the Notifications