Rajasthan BSTC परीक्षा का परिणाम घोषित, predeledraj2026.com पर ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

BSTC Result 2026 Rajasthan: राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आज 10 जून को राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही राज्यभर के करीब 4.97 लाख उम्मीदवारों ने अपने स्कोर चेक करना शुरू कर दिया है।

लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम के आधार पर आगे की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी कर सकेंगे। डीएलएड कोर्स में प्रवेश पाने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए यह रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी के आधार पर विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटों का आवंटन किया जाएगा।

BSTC Result 2026 Rajasthan

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पैसे दो, पेपर लो! CBI ने खोली मनीषा वाघमारे की एक-एक पोल, कोर्ट ने किया राहत देने से इनकार, नहीं मिली बेल

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Rajasthan Pre DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए उम्मीदवार स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

26 हजार से ज्यादा सीटों पर मिलेगा प्रवेश

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 26 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि 4,97,178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इतने अंक लाना था जरूरी

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी था। हालांकि अंतिम प्रवेश मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 6375584979 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी खुद रख रहे हैं NEET पर नजर' शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दिया भरोसा, कहा- समय पर आएगा रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+