Sagar: सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच, हवा में लगवाए गोते
डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने मकर संक्रांति का पर्व विवि के शिक्षकों के परिवार संग मनाया। इस दौरान उन्होंने पतंग उड़ाने का भी आनंद लिया। वे काफी देर तक पतंग की डोर थाम


Recommended Video
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में मकर संक्रांति के अवसर पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत नागालैंड विश्वविद्यालय के साथ आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बोलते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति में एकता के सूत्र निहित है। भारतीय संस्कृति ऐसे कई पारंपरिक अवसरों एवं त्यौहारों से समृद्ध है, जिनके माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश प्रवाहित होता है। कार्यक्रम में दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संवाद कर भारतीय संस्कृति में निहित एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विविध पक्षों एवं अनुभवों को साझा किया।
MP: जान लेने पर अमादा थी 108 एंबुलेंस, लगा मानो यमराज चला रहे हों, दौड़कर बचाई जान
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में मकर संक्रांति के व्यंजनों का स्वल्पाहार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं एनएसएस के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मकर संक्रांति के हर्ष का प्रतीक पतंगबाजी भी की।












Click it and Unblock the Notifications