Karnataka Politics: डीके शिवकुमार के साथ 4 डिप्टी सीएम की चर्चा तेज, कौन-कौन हैं रेस में?

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया है। इस फैसले के बाद उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की योजना के मुताबिक, शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से के. सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और जयराम रमेश मौजूद रहे। बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने समर्थन दिया। इसके बाद शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Karnataka

राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश

सीएलपी नेता चुने जाने के तुरंत बाद डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

4 उपमुख्यमंत्री और लगभग 6 मंत्री ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार के शुरुआती चरण में चार उपमुख्यमंत्री और लगभग आधा दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सिद्धारमैया के बेटे को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है।

डिप्‍टी सीएम की रेस में शामिल हैं कौन-कौन से नेता?

उपमुख्यमंत्री पद के लिए प्रियंका खड़गे, एम. बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली और बी. जेड. जमी़र अहमद खान के नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है। वहीं जी. परमेश्वर को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा यतींद्र सिद्धारमैया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

दिल्ली दौरे के बाद अंतिम फैसला संभव

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, डी. के. शिवकुमार जल्द ही दिल्ली का दौरा करेंगे। वहां वे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार और पहले चरण में शामिल नामों पर अंतिम सहमति लेंगे। इसके बाद सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+