द‍िग्‍गज मंत्र‍ी भार्गव-भूपेंद्र के क्षेत्र में न‍िकाय चुनाव अटके, न‍िर्वाचन आयोग ने नहीं की घोषणा

सागर। 3 जून
मप्र के द‍िग्‍गज मंत्री गोपाल भार्गव की व‍िधानसभा गढाकोटा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के व‍िधानसभा क्षेत्र खुरई नगर पाल‍िका में अभी चुनाव नहीं होंगे। बीते रोज न‍िर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में ज‍िले की खुरई-गढाकोटा नपा व कर्रापुर नगर पर‍िषद के चुनाव शाम‍िल नहीं है। गौरतलब है कि ज‍िले में दो चरणों में न‍िकाय चुनाव होना है।

District Election Officer Deepak Arya giving information

मप्र में न‍िकाय और पंचायत चुनाव का ब‍िगुल बज गया है। न‍िर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम घोष‍ित कर द‍िया है। इसमें कुछ नगर पाल‍िकाओं और नगर पर‍िषदों में चुनाव कार्यक्रम घोष‍ित नहीं क‍िए गए हैं। इनमें सागर ज‍िले की खुरई और गढाकोटा व नव गठ‍ित कर्रापुर नगर परिषद में फ‍िलहाल चुनाव अटक गए हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम में फ‍िलहाल इनका नाम नहीं है।

जिले में दो चरण में होंगे न‍िकाय चुनाव
प्रथम चरण में 6 जुलाई और दूसरा चरण 13 जुलाई को होगा मतदान
जि‍ला न‍िर्वाचन अध‍िकारी व कलेक्‍टर दीपक आर्य ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सागर जिले में नगरीय निकायों के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 6 जुलाई और दूसरे चरण में 13 जुलाई को मतदान होगा। पहले चरण में नगर निगम सागर, नगर पालिका मकरोनिया, रहली, नगर परिषद शाहपुर, बिलेहरा और सुरखी में चुनाव कराएं जाएंगे। दूसरे चरण में नगर पालिका देवरी, बीना, नगर परिषद बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ, मालथौन, बांदरी और बरोदिया कलॉ में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जबक‍ि पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को होगी।

18 जून तक जमा कर सकते हैं नामांकन
उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र 11 जून से प्राप्त क‍िए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंमित तिथि 18 जून होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 22 जून को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 22 जून को किया जाएगा। प्रथम चरण के नगरीय निकायों के लिए मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण के नगरीय निकायों के लिये मतदान 13 जुलाई को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+