हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सड़क हादसे में मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, पति वीर साहू बोले- अफवाह है
रोहतक। हरियाणा की स्टेज डांसर सपना चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी है। फेसबुक से लेकर ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सपना के 'हादसे में मौत' की पोस्ट दिखाई दे रही हैं। कई ऐसी पोस्ट वायरल हो गई हैं, जिनमें कुछ लोग सपना चौधरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सपना चौधरी के फोटो/पोस्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सपना चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

Hindi.oneindia.com ने सपना चौधरी के फैंस का दिल दुखाने वाली कुछ पोस्ट देखीं और फिर सच्चाई जानने की कोशिश कीं। "सपना की सड़क हादसे में मौत", वायरल पोस्ट से जुड़े की-वर्ड्स सर्च करने पर हमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के निधन से जुड़ी कोई पुष्ट सूचना नहीं मिली। साथ ही अंग्रेजी की न्यूज वेबसाइट्स पर भी कोई मीडिया रिपोर्ट्स नहीं मिलीं। जिसके बाद ऐसी अफवाह को लेकर सपना चौधरी के पति वीर साहू से संपर्क किया गया। तब वीर साहू बोले कि, हमसे जलने वाले अफवाह उड़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि, सपना के साथ हादसा होने की खबर बिल्कुल गलत है। सपना पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सपना के पति वीर साहू ने कहा कि, "सोशल मीडिया पर लोग किसी के भी बारे में कुछ भी अफवाह फैला देते हैं। उन्होंने कहा कि, हमें लेकर कुछ लोग पहले भी गलत बातें शेयर कर चुके हैं। तब पुलिस से शिकायत करनी पड़ी थी।"
Recommended Video

यहां सपना चौधरी को लेकर कुछ फेसबुक पोस्ट दी गई हैं, एक में लिखा गया है- "बहुत ही दुखद खबर.. कार एक्सीडेंट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौत" इसी दौरान पड़ताल करते समय Next9News नाम के यूट्यूब चैनल पर 4 जुलाई, 2017 का एक वीडियो भी हमें मिला। उस वीडियो के टाइटल में लिखा है- "नहीं रही हरियाणा की मशहूर डांसर जुनियर सपना चौधरी, सड़क हादसे में हुआ निधन।"

हालांकि, सच यह है कि प्रीती नाम की डांसर जिन्हें लोग जूनियर सपना चौधरी के नाम से भी जानते हैं, उनकी सड़क हादसे में मौत हुई थी। मगर, कुछ लोग हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने लगे, जिसमें उनकी मौत की अफवाह उड़ा दी गई। कुछ इसी तरह मुकेश खन्ना के बारे में लोग लिख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications