पड़ोसी दे रहा था बेटी को गालियां, वृद्धा ने रोका तो लोहे की सरिया मारकर ले ली जान

Gujarat News in hindi, जामनगर। बेटी को अपशब्द बोलने से वृद्ध महिला ने मना किया तो पड़ोसी भन्ना गया। उसने छत पर चढ़कर वृद्ध महिला के ऊपर कांच की बोतलें फेंकी। इसके बाद जानलेवा हमला कर महिला की हत्या कर दी।

Refusing to speak abusive, man killing the old-woman

घटना शहर के वैशालीनगर की है। यहां रहने वाली पारुबेन हरेशभाई सोलंकी अपने घर में थीं। इस दौरान पड़ोसी संजय परमार ने पारुबेन की पुत्री पूजा को अपशब्द बोले, जिसके चलते शोर मचा तो पारु की माता जयाबेन एवं पिता कमाभाई वहां पहुंचे और संजय को अपशब्द बोलने से मना किया। इसके बाद तो संजय और भन्ना उठा। वह मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से पारुबेन के परिवार पर सोड़ा की बोतलें फेंकनीं शुरू कर दीं। इसके बाद नीचे उतरकर कमाभाई पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया।

एक साथ हुए हमले में जख्मी हुए जयाबेन व कमाभाई को जीजी अस्पताल में पहुंचाया गया था। जहां से जयाबेन को अहमदाबाद रैफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर गहरे जख्म देने के बाद आरोपी संजय फरार हो गया। पारुबेन की शिकायत के आधार पर बी. डिवीजन पुलिस ने संजय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज​ किया। उसे खोजा जा रहा है।

पढ़ें: घर के अंदर आ घुसा तेंदुआ, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, 2 लोगों को काट खाने के बाद हुआ काबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+