विधायक के खेतों में आ घुसा तेंदुआ, काबू करने के लिए वनकर्मियों ने सामने किया बछड़ा

Gujarat News in hindi, पोरबंदर। यहां विधायक बाबुभाई बोखिरिया के अदित्याना स्थित खेतों में एक खूंखार तेंदुआ आ घुसा। जैसे ही उसके बारे में पता चला, हलचल शुरू हो गईं। लोगों ने बताया कि तेंदुए ने कुछ पशुओं का भी शिकार किया है। जिसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। वनकर्मियों की टीम खेतों के पास पहुंची।

Dangerous leopard enters in the fields of MLA, forest department imprisoned him

तेंदुए को काबू करने के लिए रात में भी कार्रवाई जारी रही। फिर आरएफओ अरजणभाई और उसकी टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा रखा गया। उसमें तेंदुए को लुभाने के लिए बछड़े को मूंद दिया गया। घंटों के इंतजार के बाद आखिरकार तेंदुआ उस पिंजरे में आया। जिसके बाद वनतंत्र द्वारा उसे बरडा डुंगर स्थित जंगलों में ले जाया गया।

Panther attack

अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के चलते बरडा डुंगर क्षेत्र में रहने वाले तेंदुए पानी की तलाश में आबाद क्षेत्र में चले आते हैं। वे पशु समेत लोगों पर हमला कर आतंक मचाते हैं। हालांकि इस तेंदुए के पकड़े जाने से फ़िलहाल तो स्थानिक लोगों ने राहत की सांस ली है। गर्मियों के दौरान कोई भी दुर्घटना न घटे इसके लिए अभी से ही सतर्कता बरती जा रही है।

पढ़ें: घर के अंदर आ घुसा तेंदुआ, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, 2 लोगों को काट खाने के बाद हुआ काबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+