रिहायशी कॉलोनी के अंदर ही होता था 'धंधा', 3 महिलाओं समेत 9 चढ़े हत्थे, पूरा माल जब्त

Gujarat News in Hindi, जामनगर। यहां अंधाश्रम फाटक स्थित आवास कॉलोनी में सरेआम जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। सूचना पर एलसीबी पुलिस ने रेड मारी, जिसमें 3 महिलाओं समेत 9 दबोच लिए गए। साथ ही 2.50 लाख कैश और बाइक समेत 3.50 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

Prostitution racket busted in gujarat, 6 men arrested with three women

रेड मारने वाले दस्ते के अनुसार, शहर के खोडियार कॉलोनी क्षेत्र में गश्त के दौरान अंधाश्रम फाटक के पास की एक आवास कॉलोनी में उन्हें पता चला कि कुछ महिलाएं गलत धंधा कराती हैं। पड़ताल की गई तो बताया गया कि उक्त आवास में 2 महिलाओं समेत 5 लोग हैं। जिसके बाद दस्ते ने बिना देर किए वहां रेड मारी।

इस कार्रवाई में जो लोग पकड़े गए, उनकी पहचान नीताबेन वाला, शोभना बोखिरिया, तारामती भट्ट, विरल वाला और किशन के रूप में हुई। सेक्स क्राइम ये सभी कराते थे। कस्टमर्स शहर के बाहर से भी आते थे। इस कार्रवाई में जो कस्टमर्स पकड़े गए, उनकी पहचान इमरान फारूकभाई विरानी, देवशी नारनभाई बेला, मयूर सिंह बलवंत सिंह जडेजा और विशाल सुरेशभाई परीयाणी के रूप में हुई। इन सभी से ढाई लाख रुपये और बाइक समेत 3.50 लाख रुपये भी जप्त किए। सभी पर इमोशनल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पढ़ें: शहर के समृद्ध इलाके में ग्राहकों को लाते थे दलाल, IG ने आधी रात पड़वाया देह के धंधे पर छापा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+