शहर के समृद्ध इलाके में ग्राहकों को लाते थे दलाल, IG ने आधी रात पड़वाया देह के धंधे पर छापा
Gujarat News in hindi, जूनागढ़। गुजरात में संतों की नगरी कहे जाने वाले जूनागढ़ में देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस ने बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक गिरोह को दबोचा है। इस बार जूनागढ़ बाइपास रोड स्थित श्यामदर्शन एपार्टमेंट से कुछ महिला और पुरुष रंगे हाथ पकड़ लिए गए हैं।

रेंज आईजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देह व्यापार में लिप्त यह गैंग शहर के बेहद समृद्ध इलाके में सक्रिय थी। पुलिस ने रेड मार कर महिला संचालक समेत कई दलालों को गिरफ्तार लिया। यह कार्रवाई आधी रात को की गई, जिसमें दलालों समेत 3 ग्राहकों को 3.26 लाख कैश के साथ पकड़ा गया।
संचालक की पहचान किरण हरेशभाई सेता के रूप में हुई, वह लड़कियों को दलालों के जरिए ग्राहकों के हवाले कर देती थी। इसकी जानकारी रेंज आईजी सुभाष त्रिवेदी को मिली तो रात को 3 बजे डिवायएसपी, एलसीबी और सी-डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने फिरोज सिडा, निलेश श्रीमाली और सेजाद हाला समेत तीन दलाल-ग्राहकों को पकड़ा।
पढ़ें: महिला के 6 लाख लौटाने के बहाने बुलाया, कार में अपहृत कर 2 किन्नरों समेत तीन ने की दरिंदगी












Click it and Unblock the Notifications