दुनियाभर में प्रसिद्ध है ब्रज की होली, जहां का खुशबूदार रंग यहां उड़ता है वह राजकोट से आता है
Gujarat News in hindi, राजकोट। रंगों के त्यौहार होली (HOLI 2019) को दुनिया में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के ब्रज परिक्षेत्र में सेलिब्रेट किया जाता है। यहां कई तरह के रंगों से और तौर-तरीकों से होली खेली जाती है। जो सुगंधी रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वह आमतौर पर गुजरात के राजकोट में तैयार होता है।

राजकोट के रंग से ब्रज में होरी रे रसिया
जानकारी के मुताबिक, हर साल तकरीबन 1000 टन रंग की बिक्री राजकोट से होती है। जिसमें से होली के दो दिनों में तकरीबन 450 टन रंग का उपयोग होता है। राजकोट इको-बॉडी फ्रेंडली कलरिंग का भी हब बन गया है। यहां के कलर मार्केट से जुड़े ट्रेडर्स कहते हैं कि राजकोट के रंग का इस्तेमाल गोकुल, मथुरा और वृंदावन की होली में सबसे विशेष तौर पर किया जाता है। साथ ही राजस्थान में भी काफी मांग रहती है। जिसके चलते होली से 6 महीने पहले ही यहां रंग बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है।

यहां पुष्टि सम्प्रदाय में होली के त्योहार का अनोखा महत्व है। इस त्योहार के दिन मंदिरों में फूलडोल उत्सव मनाया जाता है। जिसके चलते तमाम हवेलियों समेत द्वारका और नाथद्वारा में इस्तेमाल किए जाने वाले खास रंग भी राजकोट में ही बनाए जाते हैं।

वर्तमान में सुगंधित रंगों की मांग बढ़ रही है। व्रज गुलाल के नाम से जाने जाने वाले इस रंग का उपयोग गोकुल, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नाथद्वारा आदि स्थानों में अधिक किया जाता है।
पढ़ें: 1983 के बाद अब हुई गुजरात में बाघ होने की पुष्टि; शेर, बाघ, तेंदुए की मौजूदगी वाला पहला राज्य बना
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications