Yoonus Khan: कौन हैं डीडवाना MLA यूनुस खान, जिन्होंने संस्कृत में शपथ लेकर जीता सबका दिल
Yoonus Khan ne Sanskrit me li shapath: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को नव निर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलवाई गई। डीडवाना से निर्दलीय विधायक चुनकर आए युनूस खान ने संस्कृत में शपथ लेकर हर किसी का दिल जीत लिया।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के भरोसमंद नेताओं में से एक रहे युनूस खान इस बार डीडवाना सीट पर भाजपा से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके निर्दलीय मैदान में उतरे और जीते भी।

राजस्थान विधानसभा में शपथ लेने पहुंचने से पहले युनूस देशनोक स्थित करणी माता के दरबार में धोक लगाने पहुंचे थे। करणी माता की तस्वीर लिए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। लिखा कि करणी माता से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। इससे पहले युनूस खान बालाजी मंदिर में जाकर टीका लगवाते और कलावा बंधवाते भी नजर आए।
Recommended Video
इसके अलावा युनूस खान पिछले दिनों गोशाला जाकर गाय को गुड़ खिलाते और दरगाह में फूल चढ़ाने भी दिखे। कभी वसुंधरा राजे सरकार में नंबर टू मंत्री रहे यूनुस खान ने जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते।
राजस्थान विधानसभा में यूनुस खान के अलावा अलवर जिले की रामगढ़ सीट से विधायक जुबेर खान, उदयलाल भडाना, गोपाल शर्मा, जोगेश्वर गर्ग, जेठानंद व्यास, कैलाश चंद्र मीणा और छगन सिंह राजपुरोहित, जुराराम कुमावत ने भी संस्कृत में शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि युनूस खान लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं। वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री भी रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में यूनूस खान को भाजपा ने टोंक सीट से सचिन पायलट के सामने उतारा था, जिसमें यूनुस खान चुनाव हार गए थे।
गंगा जमुनी तहजीब का चेहरा यूनुस खान का इस बार भाजपा ने टिकट ही काट दिया था। भाजपा ने पूरे राजस्थान में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। ऐसे में यूनुस खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
डीडवाना सीट पर यूनुस खान ने 70952 वोट लेकर कांग्रेस के चेतन सिंह चौधरी को हराया। चौधरी को 68560 मिले। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही।
यह भी पढ़ें- राजस्थान विधायकों ने ली शपथ: ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं MLA रितु बनावत कौन हैं?












Click it and Unblock the Notifications